चैती मेले जा रहे युवक ने लापरवाही से कार चलाते हुए सामने से आ रही गाड़ियों को रौंदा

काशीपुर। चैती मेले जा रहे एक युवक ने लापरवाही से कार चलाते हुए सामने से आ रही गाड़ियों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची सीपीयू टीम उसे हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। घटना के बाद बाजपुर रोड पर लम्बा जाम लगने के साथ ही देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार एक युवक मुरादाबाद से कार से चैती मेला घूमने आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह जब बाजपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो वह तेजी से ओवरटेक करने लगा। इस दौरान उसने नियंत्रण खो दिया। उसने सामने से आ रही दो कार, ई-रिक्शा को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद कार आगे जाकर रुक गई। घटनाक्रम के बाद बाजपुर रोड पर जाम लग गया और लोगों ने आरोपी कार चालक को घेर लिया। वहीं मौके पर पहुंची सीपीयू यूनिट ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया और कोतवाली ले आई। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने जाम को खुलवाया। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि युवक से पूछताछ चल रही है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment