काशीपुर का नगर निकाय ऐसा बन गया है जहां शहर की छोटी से छोटी गली में जाकर भी कूड़ा गाड़ी कूड़ा एकत्र कर पाएगी

काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी व कुशल मार्गदर्शन एवं महापौर दीपक बाली के निरंतर प्रयासों के चलते आज काशीपुर देश का ऐसा पहला नगर निकाय बन गया है जहां शहर की छोटी से छोटी गली में जाकर भी कूड़ा गाड़ी कूड़ा एकत्र कर पाएगी। इस गाड़ी का नाम रखा गया है गली यान जिसका निर्माण खुद महापौर दीपक बाली ने अपने तीन माह के परिश्रम और मार्गदर्शन में विशेषज्ञों से बनवाया है। अविश्वसनीय लगने वाली गजब की बात तो यह है कि इस गाड़ी को छोटी से छोटी गली में भी ले जाया जा सकेगा और उस गली से वापसी के लिए मुड़ने की भी कोई जरूरत नहीं होगी क्योंकि इसकी ड्राइविंग सीट खुद ही घूम जाएगी। यह दूरदर्शी सोच महापौर दीपक बाली की है क्योंकि अभी तक देश के किसी भी नगर निकाय में ऐसी गाड़ियां नहीं है। ई- ट्रॉली कार्ट नाम की इस गाड़ी से काशीपुर नगर निगम को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ काशीपुर बनाने में नई ताकत मिलेगी। नैनी पेपर्स लिमिटेड द्वारा सीएसआर फंड के तहत दिए गए 50 लाख की सहायता के चलते काशीपुर नगर निगम को आधुनिक वाहनों की यह सौगात उपलब्ध हुई है जिसके लिए महापौर दीपक बाली नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट सभी पार्षद गणों एवं नगर निगम कर्मचारियों ने शहर की जनता की ओर से पूरे नैनी पेपर्स लिमिटेड के परिवार एवं प्रबंध निदेशक श्री पवन अग्रवाल का आभार व्यक्त किया है। तथ्य और हालात गवाह है कि दीपक बाली विकास में पिछड़ते अपने काशीपुर की सूरत बदलने के लिए ही विकास का नया सपना लेकर राजनीति में आए हैं। अपने शहर को एक आधुनिक शहर बनाने हेतु उनके अंदर एक जुनून है और अब तक के एक वर्ष दो माह के कार्यकाल में वे विकास कार्यों के रूप में उस जुनून को धरातल पर दिखाकर सिद्ध कर चुके हैं कि कोई काम मुश्किल नहीं। काम करने और कराने वाला चाहिए। काशीपुर के विकास को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए वह प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ही श्रेय देते हैं और कहते हैं कि उन्ही की बदौलत आज काशीपुर की जनता के चेहरे पर हो रहे विकास कार्यों को देऽकर मुस्कुराहट है। आज नगर निगम में नैनी पेपर्स द्वारा उपलब्ध कराई गई 10ई-रिक्शा टिपर (चार अलग-अलग डिब्बों सहित – गीला, सूखा, सेनेटरी एवं प्लास्टिक कचरा) तथा 19 ई-ट्रॉली कार्ट (संकरी गलियों में कचरा संग्रहण हेतु) दी गई गाड़ियों के लोकार्पण एवं हस्तांतरण के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूरी नगर निगम का माहौल ही खुशनुमा था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर दीपक बाली ने कहा कि पूरा काशीपुर मेरा बेडरूम है लिहाजा मैं उसे साफ स्वच्छ और सुंदर बना कर ही छोडूंगा। उन्होंने कहा कि जिस दिन सड़कों पर कूड़ा डालने वाले लोगों को रोकने वालों की संख्या ज्यादा हो जाएगी उसी दिन यह शहर साफ और स्वच्छ हो जाएगा। उन्होंने नैनी पेपर्स परिवार का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सी एस आर फंड के द्वारा काशीपुर नगर निगम की मदद करने का अनुरोध किया और कहा कि हम चाहते हैं कि नैनी पेपर्स काशीपुर नगर निगम का सफाई एम्बेसडर हो जाए। महापौर ने कार्यक्रम में उपस्थित शहर के गणमान्य लोगों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के समक्ष कहा कि क्या द्रोणा सागर और चैती मेला परिसर को शानदार बनाने के लिए नगर निगम उसे अपने हाथ में ले ले? इस पर सभी लोगों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति व्यक्त कर दी। कार्यक्रम में नैनी पेपर लिमिटेड के एमडी पवन अग्रवाल ने कहा कि यह काशीपुर का बहुत बड़ा सौभाग्य है कि उसे दीपक बाली जैसा कर्म योगी मेयर मिला है जिसके अंदर बहुत कुछ करने का जज्बा है और उनके सपनों की उड़ान बहुत ऊंची है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नैनी पेपर्स लिमिटेड नगर निगम को हमेशा आर्थिक मदद देता रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सोच अच्छी होनी चाहिए पैसे की कोई कमी नहीं होती। क्योंकि महापौर दीपक बाली ऐसे शख्स हैं जिनके कहने से क्षेत्र से ही नहीं बाहर से भी आर्थिक मदद आ जाएगी क्योंकि वह काम करना और कराना जानते हैं। उन्होंने कहा की दौलत नहीं बल्कि बदौलत ज्यादा प्रभावशाली होती है। कार्यक्रम में पीसीयू चेयरमैन राम मल्होत्र, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्रप्रभा, श्रीमती मुक्ता सिंह, उद्यमी देवेंद्र कुमार जिंदल, अनुराग अग्रवाल, अनुज सेठ, अनिल डाबर, हरिओम अग्रवाल, विकास जिंदल, पंकज टंडन, गोड सभा अध्यक्ष अनिल शर्मा, संजय अग्रवाल, प्रकाश नेगी, विकास अग्रवाल, शक्ति प्रकाश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, विवेक सिंह, मयंक अग्रवाल, विजय कुमार जिंदल, भाजपा नेता मोहन बिष्ट, मंजू यादव, ईश्वर चंद्र गुप्ता, सुऽविंदर सिंह, केवल कृष्ण छाबड़ा, मुकेश चावला, मनीष चावला, राजकुमार यादव, अमन बाली, राजीव घई, चक्रेश जैन, रेखा जिंदल, अभिषेक गोयल, ऋचा अग्रवाल, रूपाली अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, अवनीश चौहान, कायस्थ सभा के अध्यक्ष अभिताभ सक्सेना एडवोकेट, मुकेश पाहवा, प्रधान संघ के अध्यक्ष जसपाल सिंह जस्सी, योगेश कुमार बिश्नोई, शिक्षाविद शेष कुमार सितारा एवं जेपी अग्रवाल, पार्षद वैशाली गुप्ता, दीपा पाठक, पुष्कर बिष्ट, अशोक सैनी, अनिता कंबोज, विजय बॉबी, मोनीष आशी, जयदीप ढोंडियाल, अनूप प्रताप, सादिक हुसैन, कुलदीप शर्मा, संजय शर्मा, सुरेश सैनी, गुंजन प्रजापति, राशिद फारूकी, मनोज जग्गा, सोनू सिंह, सीमा सागर, शशांक सिंह, प्रियंका अग्रवाल, कविता यादव सहित नगर व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उद्यमी नगर निगम आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त विनोद कुमार, सुश्री शालिनी नेगी, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अमरजीत सिंह साहनी, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट सहित नगर निगम कर्मचारी तथा आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक नगर आयुक्त विनोद कुमार द्वारा किया गया और प्रस्तुतीकरण शाव्यासं एग्रोनिक्स कंपनी के डायरेक्टर शशांत विजय द्वारा किया गया नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने नैनी परिवार सहित सभी आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उल्लेऽनीय है कि, ई-ट्रॉली कार्ट कूड़ा वाहन केवल काशीपुर के महापौर दीपक बाली की गहरे एवं दूरदर्शी विकास की सोच भरी उपलब्धि है। देश के किसी भी नगर निकाय में अपनी तरह का पहला प्रयास है। इसकी ऽासियत यह है कि इसमें जरूरत पड़ने पर चालक की सीट घूमकर विपरीत दिशा में संचालित हो सकती है, जिससे वाहन को रिवर्स करने की आवश्यकता नहीं होती। यह तकनीक शहर की संकरी एवं घनी बस्तियों में कचरा संग्रहण को अत्यंत सरल और प्रभावी बनाएगी। इसके अतिरिक्त, नगर निगम काशीपुर द्वारा शहर के प्रत्येक घर को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (प्ब्ब्ब्) से जोड़ने की दिशा में कार्य प्रगति पर है। शीघ्र ही यह सुविधा प्रारंभ होगी, जिससे कचरा प्रबंधन की संपूर्ण प्रक्रिया का डिजिटल मॉनिटरिंग एवं संचालन संभव हो सकेगा।इस कार्यक्रम में चैंबर ऑफ कॉमर्स, रोटरी क्लब, नगर व क्षेत्र की तमाम समाज सेवी संस्थाओं पार्षदगण, महापौर, नगर आयुक्त, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहें। कार्यक्रम में पूरे नगर निगम परिवार द्वारा , नैनी पेपर्स लिमिटेड के इस सराहनीय सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया और विश्वास व्यक्त किया गया कि यह पहल शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment