काशीपुर। चैकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक युवक को गिरफ्रतार उसके कब्जे से 4-45 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान काली राख ढैला नदी के पास से मौहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी मझरा निवासी सलीम अहमद उर्फ दानिश उर्फ दाडा पुत्र शाबुद्दीन को गिरफ्रतार उसके कब्जे से 4-45 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में एसआई देवेंद्र सिंह मेहता, कांस्टेबल सचिन कुमार, मनोज जोशी व अमरदीप सिंह शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
