6 अप्रैल को मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस

काशीपुर । हिंदुस्तान की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मनाया जाता है, संघ के द्वारा पार्टी की स्थापना सन 1951 मे हुई थी.. इस पार्टी की नीव डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के द्वारा रखी गई थी, इसके उपरांत 1980 में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनता पार्टी का गठन किया और प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी रहे.. भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस पर बोलते हुए पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी तब से लेकर अब तक शिखर पर है, पार्टी हर दिन दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करती चली आ रही है और हिंदुस्तान में सबसे बड़ी पार्टी में शुमार भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता अपने आपको गौरांवित महसूस करता है। इस अवसर पर विधायक सीमा ने सभी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित की है। इसी के साथ ही पूर्व मेयर श्रीमती उषा चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विशाल पार्टी और विश्वसनीय पार्टी है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सफलतम केंद्र और राज्यों में चल रही है, इसके साथ ही भाजपा के बरिष्ठ नेता डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस पर उन्होंने सबसे पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि राज्य और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार चल रही है… ओर आगे भी भाजपा कि सरकार आगामी 2027 के चुनाव में बंपर वोटो से जीतकर फिर से एक बार सरकार बनाने जा रही है। वही भाजपा के वरिष्ठ नेता शीतल जोशी ने कहा कि भाजपा हिंदुस्तान की सबसे बड़ी पार्टी है और इस पार्टी में हर एक कार्यकर्ता अपने आप को गोर्बान्वित महसूस करता है… उन्होंने कहा कि जब से यह पार्टी बनी है तब से लेकर आज तक शिखर पर है और देश के कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार चल रही है, ये विश्वसनीय पार्टी इसलिए मानी गई है क्योंकि लगातार हर चुनाव में भाजपा की सरकार राज्यों में बनती आ रही है ओर सरकार के द्वारा विकास किया जा रहा है , सभी शीर्ष नेताओं ने आगामी 6 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कर भारतीय जनता पार्टी से अधिक से अधिक जुड़ने का जनता से आह्वान भी किया है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment