शराब पीकर उत्पात मचाने वाले सात और गांजा समेत एक युवक गिरफ्तार

काशीपुर। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 882 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान गौशाला मोड से पंचायत घर के पास प्रतापपुर निवासी विनोद कुमार सैनी पुत्र मिट्ठन लाल सैनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में भरा 882 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। पुलिस टीम में एसआई सौरभ कुमार भारती, संजय सिंह, कां. सीपी दीपक जोशी, सीपी सुरेन्द्र कुमार रहे। वही पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाते हुए जाम छलकाने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए ऑपरेशन प्रहार के तहत जसपुरखुर्द स्थित संडे मार्केट के पास शराब पी रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी आरोपियों का पुलिस एक्ट में चालान किया है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment