26 अप्रैल को होने वाले विशाल श्रद्धा पर्व कार्यक्रम को लेकर बैठक कर हुई रूपरेखा तैयार

काशीपुर। श्रद्धा पर्व को लेकर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस-भीम संगठन द्वारा प्रतिवर्ष सीताबनी रामनगर में आगामी 26 अप्रैल को होने वाले विशाल श्रद्धा पर्व कार्यक्रम को लेकर बीती सायं मोहल्ला महेशपुरा बाल्मीकि कॉलोनी में भावाधस-भीम संगठन की बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भावाधस-भीम के पूर्व तहसील प्रभारी वीर विनोद सूद ने 26 अप्रैल को होने वाले श्रद्धा को लेकर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। और उनसे अपने-अपने सुझाव मांगे और कहां की कार्यक्रम को अच्छे से सफल बनाना है। जिसमें कई भारत के कोने-कोने से श्रद्धालु वाल्मीकि तीर्थ सीता बनी रामनगर नैनीताल मंदिर में माथा टेकने आते हैं। वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता डीपी रत्नाकर व संचालन जिला अध्यक्ष धीरेंद्र वाल्मीकि ने किया। बैठक में उपस्थित जितेंद्र देवांतक, सोहनलाल, सुनील वैध, राजेंद्र पवार, मंडल अध्यक्ष करण वाल्मीकि/स्वदेश वाल्मीकि, प्रेम प्रकाश कठैर, राजा वाल्मीकि, रामायण उमेश वाल्मीकि, सुभाष वाल्मीकि, आदि कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment