नगर क्षेत्र के ज्ञानार्थी कॉलेज में आयोजित हुआ मेधावी छात्र सम्मान समारोह

काशीपुर स्थित ज्ञानार्थी कॉलेज में मेधावी छात्र सम्मान समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री भाजपा श्री गुंजन सुखीजा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. राहुल अग्रवाल (प्रतिनिधि, नैनीताल लोकसभा सांसद), श्री एस.के. सिंह (पुलिस अधीक्षक, काशीपुर) एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री नवीन अरोड़ा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत कॉलेज के अध्यक्ष श्री संतोष मेहरोत्रा, सेक्रेटरी शिवानी मेहरोत्रा, संस्थान प्रमुख प्रतिमा सिंह एवं डायरेक्टर डॉ. मनोज मिश्रा द्वारा बुके एवं शॉल भेंट कर किया गया। इस अवसर पर सेमेस्टर परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मुख्य अतिथि श्री गुंजन सुखीजा ने अपने संबोधन में कहा कि सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। डॉ. राहुल अग्रवाल ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। श्री एस.के. सिंह ने शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं श्री नवीन अरोड़ा ने विद्यार्थियों को अपने कौशल को विकसित करने और करियर के प्रति सजग रहने की सलाह दी।कॉलेज के अध्यक्ष श्री संतोष मेहरोत्रा ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डायरेक्टर डॉ. मनोज मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment