धामी सरकार ने दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी की, सात और लोगों को मिली अहम जिम्मेदारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए रविवार को दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में सात व्यक्तियों को विभिन्न आयोगों, परिषदों और समितियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इससे पहले सरकार शुक्रवार को 14 लोगों को अलग-अलग संस्थाओं में नियुक्त कर चुकी थी, जिसके बाद अब कुल संख्या में और इजाफा हुआ है। जारी सूची के अनुसार हरिद्वार के राव खालेखां उर्फ वरीश को किसान आयोग का सदस्य बनाया गया है, जबकि पिथौरागढ़ के दीप प्रकाश नेवालिया को समाज कल्याण अनुश्रवण समिति में सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में हरिद्वार के मनोज कुमार गौतम को अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। नैनीताल के योगेश सिंह रजवार को उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग में सदस्य बनाया गया है, वहीं हरिद्वार की प्रेमलता (सुमन रौतेला) को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग में सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा नैनीताल की रूचि गिरी और हरिद्वार के राजपाल कश्यप को उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। सरकार के इस फैसले को संगठन को मजबूत करने और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आगामी समय में योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसरोकारों से जुड़े कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment