देहरादून/ऋषिकेश। उत्तराखंड में पर्यटन और परिवहन के क्षेत्र में एक नई और महत्वाकांक्षी पहल की शुरुआत होती नजर आ रही है। यूजेवीएन लिमिटेड की ओर से ऋषिकेश स्थित पशुलोक बैराज में सी-प्लेन उतारने का सफल ट्रायल किया गया, जिसे प्रदेश में सी-प्लेन सेवा शुरू करने की दिशा में एक अहम मील का पत्थर माना जा रहा है। इस ट्रायल के सफल होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य के दुर्गम और दूरस्थ पर्यटन स्थलों तक पहुंच अब और आसान हो सकेगी, जहां अब तक सड़क या पारंपरिक…
Day: April 6, 2026
खनन राजस्व में उत्तराखंड का नया रिकॉर्ड, लक्ष्य से कहीं अधिक 1217 करोड़ की कमाई
देहरादून। उत्तराखंड ने खनन क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व संग्रह का नया रिकॉर्ड कायम किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के नेतृत्व में राज्य को खनन से कुल 1217 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो निर्धारित 950 करोड़ रुपये के लक्ष्य से काफी अधिक है। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब प्रदेश ने तय लक्ष्य से अधिक राजस्व अर्जित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म राजपाल लेघा के अनुसार, इस कुल राजस्व में 1130 करोड़ रुपये ट्रेजरी…
सरकारी विभाग बने पानी बिल के बड़े बकायेदार, आईटीआई से हुआ खुलासा
काशीपुर। ग्राम मिस्सरवाला निवासी आरटीआई कार्यकर्ता आसिम अज़हर के द्वारा जल संस्थान से मांगी गई सूचना में बड़ा खुलासा हुआ है। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत प्राप्त अभिलेखों के अनुसार मार्च 2026 तक काशीपुर क्षेत्र में पानी के बिलों का कुल ₹4,38,06,758 बकाया (अवशेष) दर्ज है।जानकारी लेने से पता चला की बकाया राशि में आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ कई सरकारी विभाग भी प्रमुख रूप से शामिल हैं, जो लंबे समय से भुगतान नहीं कर रहे हैं। जिनमे अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग (PWD) – ₹1,00,450, कोतवाली काशीपुर –₹43,12,831,…
प्रशासन को मिला एक खंडहर से एलपीजी गैस का जखीरा, कच्ची शराब व गांजा भी हुआ बरामद
काशीपुर। बड़ी मात्रा में सिलिंडरों का जखीरा प्रशासन की टीम ने एक खडहर से पकड़ा है। एलपीजी सिलिंडरों के अवैध भंडार स्थल का संचालन उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर, स्वार तहसील के धोसीपुर गांव का जुबैद अली संचालित कर रहा था। मौके से कच्ची शराब व गांजा भी मिला है। पूर्ति विभाग ने सिलिंडरों को गैस गोदाम को सौंप लिया है। आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी करने की तैयारी है। राजस्व, पूर्ति विभाग व पुलिस की टीम ने बीती शाम ग्राम दभौरा मुस्तकम, परमानंदपुर तहसील काशीपुर में चहारदीवारी के भीतर पुराने…
भाजपा कार्यालय में मनाया भाजपाइयों ने धूमधाम से पार्टी का स्थापना दिवस
काशीपुर। देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष मनोज पाल के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर पूरी धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया जिसमें सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया और जिला अध्यक्ष के साथ मिलकर सभी ने ध्वजारोहण रोहण किया। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों सहित महापौर ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की।…
