गढ़वाल मंडल में भूमि धोखाधड़ी पर सख्ती, 200 मामलों की समीक्षा, कई में एफआईआर की तैयारी

देहरादून। गढ़वाल मंडल में बढ़ते भूमि धोखाधड़ी के मामलों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। देहरादून स्थित गढ़वाल आयुक्त कार्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में आयुक्त विनय शंकर पांडे ने लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के लिए ठोस रणनीति बनाने के निर्देश दिए। बैठक में आईजी गढ़वाल, मंडल के सभी एसडीएम, तहसीलदार और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। आयुक्त ने जानकारी दी कि वर्ष 2021 से अब तक गढ़वाल मंडल में भूमि धोखाधड़ी के करीब 200 मामले…

मुख्यमंत्री धामी ने पांच विधानसभा क्षेत्रों की सीएम घोषणाओं की समीक्षा, देरी पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत थराली, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकगणों द्वारा उठाई जा रही स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिन योजनाओं को…