केदारनाथ हेली सेवा पर हाईटेक निगरानी, 18 PTZ कैमरे और लाइव ट्रैकिंग सिस्टम से बढ़ेगी सुरक्षा

देहरादून। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलने के साथ ही इस वर्ष हेली शटल सेवाएं भी शुरू हो जाएंगी, लेकिन इस बार सुरक्षा और निगरानी के लिहाज से व्यवस्था पहले से कहीं अधिक हाईटेक बनाई गई है। यात्रा के दौरान हेली सेवाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए उन्नत तकनीकी सिस्टम तैयार किया गया है, जिसमें यात्रा मार्ग के हेलीपैड पर तीन वेरी हाई फ्रीक्वेंसी (VHF) सेटअप स्थापित किए गए हैं, जबकि किसी तकनीकी बाधा की स्थिति में तीन अतिरिक्त वीएचएफ सिस्टम बैकअप के रूप में रखे गए हैं। इसके अलावा, 8 हेलीपैड से संचालित होने वाली सेवाओं पर कड़ी नजर रखने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) द्वारा 18 अत्याधुनिक पैन-टिल्ट-जूम (PTZ) कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिनमें से 12 कैमरे पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं और शेष पर तेजी से कार्य चल रहा है। इन कैमरों के माध्यम से उड़ानों की गतिविधियों पर रियल-टाइम निगरानी रखी जाएगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया संभव हो सके।सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए सभी हेलीकॉप्टरों में लाइव ट्रैकिंग डिवाइस अनिवार्य कर दिए गए हैं, जिससे किसी भी दुर्घटना या आपात स्थिति में हेलीकॉप्टर की सटीक लोकेशन तुरंत ट्रैक की जा सकेगी और रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जा सकेगी। प्रशासन का मानना है कि इन आधुनिक तकनीकों के उपयोग से न केवल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि हेली सेवाओं का संचालन भी अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा। इस बार चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार हर स्तर पर व्यापक तैयारियां कर रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment