लंबे समय से फरार चल रहा वारंटी पुलिस गिरफ्त में

काशीपुर। आईटीआई की पैगा चौकी पुलिस ने एनआई एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्रतार कर आज न्यायालय के समक्ष पेश किया है। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पैगा चौकी पुलिस ने एनआई एक्ट में मामले में काफी लंबे समय से फरार चल रहे ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी धीरज कुमार शर्मा पुत्र नरेश कुमार शर्मा को क्षेत्र से गिरफ्रतार कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह, कांस्टेबल हरीश नेगी व पीआरडी देवेंद्र शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment