उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियरो की अनिश्चितकालीन हड़ताल 18वें दिन भी जारी

काशीपुर। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियरो की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 18 वे दिन भी जारी रही। अभियंताओं ने सिंचाई खंड कार्यालय पर धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ उधम सिंह नगर की अध्यक्ष ज्योति रावत अपने तीखे स्वर में कहा कि उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले यह अनिश्चितकालीन आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं करती। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता परवेज आलम ने बताया कि हमारी 27 सूत्रीय मांगों में विभिन्न विभागों के अभियंता महासंघ की प्रमुख मांगों में पात्रता के अनुसार वेतन विसंगति दूर करना और तीन पदोन्नति प्रदान करना शामिल है, उन्होंने पत्रकारों को बताया कि सरकारअभियंताओं को 2 करोड़ रुपए तक सामूहिक दुर्घटना बीमा का लाभ दे और पूर्व की भांति स्थानांतरण नीति लागू करे। इस दौरान डिप्लोमा इंजीनियरो ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस दौरान उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले समस्त इंजीनियरो ने नारे बाजी करते हुए सरकार को चेताया कि अगर सरकार उनकी इन मांगों को आति शीघ्र संज्ञान नहीं लेती है तो इस अनिश्चितकालीन प्रदर्शन को और उग्र किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के दौरान परवेज आलम सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी विभाग काशीपुर, ज्योति रावत उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ उधम सिंह नगर अध्यक्ष, गौरव पाठक सिंचाई विभाग समिति अध्यक्ष , मनमोहन ऐरी जिला अध्यक्ष पीडब्लूडी उधम सिंह नगर समेत दर्जनों इंजीनियर मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment