सूर्या फाउंडेशन के 10 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन

काशीपुर। ग्राम ढकिया गुलाबों के एक स्कूल में सूर्या फाउंडेशन के 10 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापनग्राम ढकिया गुलाबों स्थित स्कूल में सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना के अंतर्गत आयोजित 10 दिवसीय ग्रामीण व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के एमडी भी उपस्थित रहे। उनके साथ सूर्या फाउंडेशन से विकास विश्वकर्मा,…

भीमताल को सीएम धामी की बड़ी सौगात, उपतहसील, स्वास्थ्य सुविधाएं और कोल्ड स्टोरेज-मंडी की घोषणा

भीमताल/नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। बिरला संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की मांग पर भीमताल में उपतहसील खोलने की घोषणा की। इसके साथ ही क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से भीमताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अल्ट्रासाउंड मशीन और ओखलकांडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया। किसानों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए रामगढ़ और धारी में कोल्ड…

बाबा साहब की जयंती पर बैठक कर की रूपरेखा तैयार

काशीपुर। बाबा साहब डॉ- भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा यशपाल राजहंस के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यक्रमों को भव्य एवं सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही जिला पदाधिकारियों को मंडलवार कार्यक्रमों के संयोजक की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। विस्तृत चर्चा के उपरांत यह निर्णय लिया गया कि आगामी 13 अप्रैल को चारों विधानसभाओं के मंडलों में…

महापौर ने नगर की कई और सड़कों का किया शिलान्यास

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने काशीपुर नगर की प्रभात कॉलोनी में 60 लाख 46 हजार की लागत से 4 सड़कों और पक्का कोट में 46 लाख 62 हजार की लागत से 5 सड़को के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। अपने बीच पहुंचने पर महापौर का वार्ड वासियों ने बड़ी ही गर्म जोशी से स्वागत किया और कहा कि उनका सड़क बनने का वर्षों पुराना सपना अब साकार हुआ है जिसके लिए महापौर दीपक बाली बधाई के पात्र हैं। महापौर ने वार्ड नंबर 39 पर्वतीय कॉलोनी में छज्जू के मकान के…

क्षेत्र में स्थापित डॉ भीमराव अंबेडकर की सभी प्रतिमाओं की साफ-सफाई को लेकर महापौर ने दिए निर्देश

काशीपुर। नगर निगम क्षेत्र में अंबेडकर जयंती को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। महापौर दीपक बाली ने नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि आगामी 14 अप्रैल को क्षेत्र में स्थापित डॉ भीमराव अंबेडकर की सभी प्रतिमाओं की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शहर के विभिन्न स्थानों पर लगी प्रतिमाओं की विशेष रूप से सफाई, रंग-रोगन और आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता पर ध्यान दिया जाए, ताकि जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न…

भारी मात्रा में स्मैक के साथ दो आरोपियों को किया पुलिस ने गिरफ्तार

काशीपुर। उधम सिंह नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर स्कूटी सवार दो नशा तस्करों को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से 108 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत करीब 33 लाख रूपये आंकी गई है।आज आईटीआई कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसपी स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस व एसओजी की टीम…

सूर्या फाउंडेशन के 10 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन

काशीपुर। ग्राम ढकिया गुलाबों के एक स्कूल में सूर्या फाउंडेशन के 10 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापनग्राम ढकिया गुलाबों स्थित स्कूल में सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना के अंतर्गत आयोजित 10 दिवसीय ग्रामीण व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के एमडी भी उपस्थित रहे। उनके साथ सूर्या फाउंडेशन से विकास विश्वकर्मा,…