काशीपुर। उधम सिंह नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर स्कूटी सवार दो नशा तस्करों को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से 108 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत करीब 33 लाख रूपये आंकी गई है।आज आईटीआई कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसपी स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस व एसओजी की टीम ने चेकिंग के दौरान खोखरा मंदिर रोड स्थित शमशान घाट के पास से स्कूटी सवार खड़कपुर देवीपुरा निवासी सचिन कुमार पुत्र चंद्रपाल से 68 ग्राम स्मैक व सुनील कुमार पुत्र गनेशी के कब्जे से 40 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी को सीज करते हुए आरोपियों का एनडीपीएस एक्ट में चालान कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सचिन कुमार पर पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस टीम कोतवाल में कोतवाल रवि सैनी, एसएसआई अरविन्द बहुगुणा, एसआई पंकज कुमार, कांस्टेबल दीपक जोशी, एसओजी प्रभारी सुनील सुतेडी व हेड कांस्टेबल विनय कुमार व कांस्टेबल हरीश गोस्वामी शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
