काशीपुर। नगर निगम ने चैती मेले में 6 बिन पाठशाला स्टॉल के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यह स्टॉल 24 मार्च से प्रारंभ होकर मेले की पूरी अवधि तक प्रतिदिन लगाया जा रहा है। स्टॉल पर 6-बिन सेग्रीगेशन को स्टिकर्स के माध्यम से सरल तरीके से समझाया जा रहा है, ताकि लोग आसानी से कचरे के सही पृथक्करण को अपनाएं। साथ ही, मेले में लगी दुकानों पर भी कैलेंडर और ब्रोशर का निःशुल्क वितरण कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है।…
Day: April 12, 2026
तीन दिन पूर्व लापता हुआ छात्र स्वयं घर लौटा, परिजनों ने ली रात की सांस
काशीपुर। तीन दिन पूर्व लापता हुआ छात्र स्वयं ही सुरक्षित घर वापस लौट आया। छात्र के परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए राहत की सांस ली है। बतादें कि आदर्श नगर निवासी कोमल सिंह का 17 वर्षीय पुत्र प्रखर कुमार 10 अप्रैल को घर से कोचिंग के लिए निकला था जो वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को दी थी। सोशल मीडिया पर वायरल होने पर प्रखर स्वयं ही बीती रात घर वापस आ गया। परिजनों ने उसके सकुशल घर वापस लौटने पर राहत…
लापता बालिका को पुलिस ने किया सकुशल बरामद
काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र से पांच दिनों से लापता एक 11 वर्षीय बालिका को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। रामनगर रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उनकी 11 वर्षीय पुत्री बीते 5 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे घर से नाराज होकर कहीं चली गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस टीम ने इलाके के लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। साथ ही डॉग स्क्वायड की मदद से संभावित ठिकानों पर…
न्यायालय ने चेक बाउंस के आरोपी को सुनाई 1 वर्ष की सजा लगाया जुर्माना
काशीपुर। अदालत ने चेक बाउंस के आरोपी को एक वर्ष के कारावास और 14-15 लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। ग्राम चनकपुर निवासी हरप्रीत सिंह पुत्र दलविंदर सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट/ द्वितीय एसीजे की अदालत में परिवाद दायर किया था कि ग्राम अजीतपुर निवासी गुलाब सिंह पुत्र दिलबाग सिंह ने वर्ष 2021,2022 व 2023 में उससे 14 लाख रूपए उधार लिए थे। लेकिन उसने वायदे के मुताबिक रकम नहीं लौटाई। तकादा करने पर उसने 14 लाख रुपए के तीन चेक दिए। जो खाते…
गौशाला की झोपड़ी में आग लगने से दो भैंस व एक बकरी जिंदा जली
काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम कच्चावाला में गौशाला की झोपड़ी में आग लगने से दो भैंस व एक बकरी जिंदा जलकर कर मर गई। आज प्रातः करीब 10-16 पर फायर स्टेशन को सूचना मिलने पर यूनिट ने मौके पर पहुंचकर देखा कि गौशाला की झोपड़ी समेत तीन झोपड़ियों में आग लगी थी। जिसे यूनिट की टीम ने पंपिग से आग को पूर्ण रूप से बुझाया। आग से कोई मानवीय क्षति नहीं हुई। फायर युनिट की टीम में लीडिंग फायरमैन चंदन सिंह के अलावा सुमित पवार, दीपक दाठौन, अर्जुन सिंह, आकाश…
प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
मुंबई। भारतीय फिल्म संगीत जगत की वरिष्ठ और चर्चित गायिका का रविवार को मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। उन्हें कार्डिएक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। आशा भोसले हिंदी फिल्म उद्योग की उन प्रमुख गायिकाओं में शामिल रही हैं, जिन्होंने कई दशकों तक सक्रिय रहते हुए हजारों गीतों को अपनी आवाज दी और विभिन्न संगीत शैलियों में अपनी पहचान स्थापित की। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने फिल्मी, ग़ज़ल, पॉप,…
