गौशाला की झोपड़ी में आग लगने से दो भैंस व एक बकरी जिंदा जली

काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम कच्चावाला में गौशाला की झोपड़ी में आग लगने से दो भैंस व एक बकरी जिंदा जलकर कर मर गई। आज प्रातः करीब 10-16 पर फायर स्टेशन को सूचना मिलने पर यूनिट ने मौके पर पहुंचकर देखा कि गौशाला की झोपड़ी समेत तीन झोपड़ियों में आग लगी थी। जिसे यूनिट की टीम ने पंपिग से आग को पूर्ण रूप से बुझाया। आग से कोई मानवीय क्षति नहीं हुई। फायर युनिट की टीम में लीडिंग फायरमैन चंदन सिंह के अलावा सुमित पवार, दीपक दाठौन, अर्जुन सिंह, आकाश गैरोला, पंकज कुमार, ज्योति, नमिता, आरती शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment