काशीपुर। तीन दिन पूर्व लापता हुआ छात्र स्वयं ही सुरक्षित घर वापस लौट आया। छात्र के परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए राहत की सांस ली है। बतादें कि आदर्श नगर निवासी कोमल सिंह का 17 वर्षीय पुत्र प्रखर कुमार 10 अप्रैल को घर से कोचिंग के लिए निकला था जो वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को दी थी। सोशल मीडिया पर वायरल होने पर प्रखर स्वयं ही बीती रात घर वापस आ गया। परिजनों ने उसके सकुशल घर वापस लौटने पर राहत की सांस ली है। प्रखर ने बताया कि वह काम की तलाश में मुरादाबाद चला गया था। परिजनों ने इस मामले में पुलिस का भी आभार व्यक्त किया है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
