लूट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा द्वारा वारंटियों की गिरफ्रतारी के लिए दिए गए निर्देशों के क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस क्षेत्रधिकारी दीपक सिंह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस टीम ने लूट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्रतार किया है। यहां बता दे की 23 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के बाद वारंटी अभियुक्त सलीम पुत्र लतीफ शेख निवासी कैलासा बॉर्डर, अमरोहा देहात, जिला जेपी नगर (उत्तर प्रदेश) तथा हाल निवासी ग्राम कुंडा को गिरफ्रतार…

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नगर निगम द्वारा नगर क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर जागरूकता

काशीपुर। स्वच्छता अभियान को लेकर दिल्ली से आई टीम के कलाकारों ने नगर निगम की ओर से शहर में जनजागरूकता की अनूठी पहल शुरू की है। इसी क्रम में मुख्य बाजार में नगर निगम कार्यालय के सामने कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सूखे और गीले कचरे के सही निस्तारण, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और स्वच्छता में नागरिकों की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक में रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हास्यदृव्यंग्यपूर्ण संवादों के जरिए यह बताया गया कि कूड़ा चाहे थोड़ा हो या ज्यादा, उसे…

श्री नंदा देवी राजजात 2027 में होगी, तिथि को लेकर बना संशय समाप्त

चमोली। हिमालयी क्षेत्र की आस्था और परंपरा से जुड़ी श्री नंदा देवी राजजात को लेकर लंबे समय से बना संशय आखिरकार समाप्त हो गया है। नंदा देवी मंदिर, नौटी में राजकुंवर डॉ. राकेश कुंवर ने घोषणा की कि श्री नंदा देवी राजजात वर्ष 2027 में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 की बसंत पंचमी के दिन दिनपट्टा जारी किया जाएगा, जिसके साथ ही राजजात की औपचारिक प्रक्रिया शुरू मानी जाएगी। इस अवसर पर चमोली के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।बृहस्पतिवार की शाम कासुंवा से राजकुंवर मनौती…

जन्मदिन पार्टी के दौरान गोलीकांड, ब्लैकमेलिंग के आरोप में युवती जेल भेजी गई; कई चौंकाने वाले खुलासे

गोरखपुर। जन्मदिन पार्टी के दौरान हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के आरोपों से घिरी युवती अंशिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 20 जनवरी की है, जब अंशिका अपने दोस्तों के साथ सिंहड़िया मोड़ स्थित मॉडल शॉप के पास जन्मदिन मना रही थी। इसी दौरान एक निजी अस्पताल के मैनेजर विशाल मिश्रा से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि बहस के दौरान अंशिका ने पिस्तौल निकाल ली, जिसके बाद हुई हाथापाई में गोली चल गई और मैनेजर के साथी अमिताभ निषाद के पेट में…

जनगणना-2027 की तैयारियाँ शुरू, पहले चरण में मकान सूचीकरण और भवन गणना होगी

नई दिल्ली। भारत सरकार ने वर्ष 2027 में प्रस्तावित जनगणना की तैयारियों को औपचारिक रूप से शुरू कर दिया है। जनगणना के पहले चरण में देशभर में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना की जाएगी, जिसके तहत प्रत्येक घर, भवन और संस्थान का विस्तृत विवरण एकत्र किया जाएगा। इस चरण में यह जानकारी दर्ज की जाएगी कि भवन पक्का है या कच्चा, उसमें पानी, बिजली, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध हैं या नहीं, तथा उसका उपयोग आवासीय, व्यावसायिक या किसी अन्य उद्देश्य के लिए किया जा रहा है। साथ ही सरकारी,…

36वां सड़क सुरक्षा माह जागरूकता अभियान काशीपुर में लगातार जारी

काशीपुर। 36वां सड़क सुरक्षा माह जागरूकता अभियान काशीपुर में लगातार जारी है। अभियान को आगे बढ़ाते हुए यातायात पुलिस ने आज टांडा तिराहा पर जन जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर वाहन चालकों को नशे में वाहन नहीं चलाने को कहा। वहीं चालकों को यातायात नियम की जानकारी देते हुए नियमों का उल्लंघन नहीं करने की हिदायत दी। इस दौरान एसएसआई नवीन बुधानी, ट्रैफिक निरीक्षक अरुण कुमार, एसआई गणेश पांडे, एसआई देवेंद्र सावंत, एसआई हेमचंद्र, कांस्टेबल जगदीश नीतेश, हेमंत प्रताप रावत, होमगार्ड रवि, सलमान, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।

द्रोणासागर में स्थित उपेक्षित एवं जंगल भूमि को धनुर्विद्या प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किए जाने की मांग

काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम की पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा द्रोणासागर में स्थित उपेक्षित एवं जंगल भूमि को धनुर्विद्या प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किए जाने की मांग को लेकर आज जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जयकिशन को एक ज्ञापन सौंपा। केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि द्रोणासागर क्षेत्र ऐतिहासिक, पौराणिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह महर्षि द्रोणाचार्य की धनुर्विद्या से जुड़ा हुआ माना जाता है। वर्तमान में इस क्षेत्र का एक बड़ा भाग उपेक्षा के कारण जंगलनुमा हो चुका है। संस्था द्वारा वर्तमान में लगभग…

बार एसोसिएशन ने बसंत पंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया

काशीपुर। बार एसोसिएशन के द्वारा बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बोलते हुए अध्यक्ष गिरिजेश खुलवे ने कहा की बसंत पंचमी के त्यौहार पर सरस्वती माता की पूजा अर्चना होती है, सचिव यशवंत चौहान ने कहा की बसंत पंचमी का त्यौहार आत्मिक शांति प्रदान करता है। इस मौके पर मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण कर माल्यार्पण किया गया। इस मौके  पर अध्यक्ष गिरिजेश खुलवे, सचिव यशवंत चौहान, उपाध्यक्ष विधू शेखर शर्मा, उप सचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय व्यय निरीक्षक गौरव…

अलग-अलग स्थानो से तीन बाइक चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश एक आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर। नगर क्षेत्र से तीन बाईक चोरी होने के मामले में पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बाईकोें को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। बीती 21 जनवरी को बड़े गुरूद्वारा की पार्किग व 22 जनवरी को मानपुर रोड स्थित एक फ्रलोर मिल के पास से चोरी की तहरीरी सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना के अनावरण के लिए प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने…

देव विग्रह द्वितीय वार्षिकोत्सव पर अखंड रामायण पाठ का समापन

काशीपुर। नगर के चैती मेला परिसर स्थित मां बाल सुन्दरी मंदिर में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में गुरुवार से शुरू हुई देव विग्रह द्वितीय वार्षिकोत्सव पर अखड रामायण पाठ का समापन आज विधि-विधान पूर्वक हवन पूजन और भंडारे के साथ हुआ। हवन पूजन कार्य पं दयाशंकर जोशी जगदीश तिवारी भुवन जोशी निष्कर्ष बेलबाल समेत विद्वान आचार्यों ने विधि-विधान पूर्वक कराया। हवन पूजन में मुख्य यजमान समाज सेवी आनंद कुमार, शिविर अग्रवाल प्रदीप मेहरोत्र तथा गिरीश शर्मा सपत्नीक ने आहुतियां देकर मां बाल सुन्दरी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर…