काशीपुर। काशीपुर बार सचिव अधिवक्ता यशवंत सिंह चौहान की पुत्री आस्था चौहान ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सामान्य वर्ग में पूरे भारत में 198वीं रैंक तथा उत्तराखंड में चौथा स्थान प्राप्त कर काशीपुर और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।आस्था की इस उल्लेखनीय सफलता पर काशीपुर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने सचिव यशवंत सिंह चौहान को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने आस्था की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और अनुशासन के बल…
Year: 2026
31 जुलाई को बिजनौर में कथाकार एवं साहित्यकार विनोद भगत होंगे सम्मानित
काशीपुर। मुंशी प्रेमचंद जयंती के अवसर पर आगामी 31 जुलाई 2026 को बिजनौर में एक भव्य साहित्यिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कथाकार एवं साहित्यकार काशीपुर निवासी विनोद भगत को उनके साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। आपको बता दें कि विनोद भगत अब तक तीन पुस्तकें लिख चुके हैं। ‘पेट की आग, बारिश की एक बूंद’ ये दो काव्य संग्रह और हाल ही में उनकी एक कहानी संग्रह ‘दरकते सपने’ प्रकाशित हुआ है। मुंशी प्रेमचंद स्मृति समिति, बिजनौर द्वारा आयोजित इस समारोह…
सूर्या फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ
काशीपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ सूर्या फाउंडेशन की ओर से आज वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ माँ के नाम संकल्प के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण किया गया। उपस्थित लोगों से अपील की गई कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए, उसकी नियमित देखभाल करे और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित…
5 अगस्त से नियमित पटरी पर दौड़ेगी रामनगर-देहरादून द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस
काशीपुर। काफी लंबे अरसे से रामनगर और काशीपुर क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है। रामनगर-देहरादून-रामनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15310/15309) का नियमित संचालन आगामी 5 अगस्त 2026 से शुरू होगा। इस नई रेल सेवा के शुरू होने से कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा तथा हजारों यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। पूर्वाेत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, गाड़ी संख्या 15310 रामनगर-देहरादून द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को सुबह…
मालवा फार्म में लगातार बिजली फॉल्ट की समस्या से स्थानीय लोग परेशान हैं
काशीपुर। नगर के सांई मंदिर के पास मालवा फार्म में लगातार बिजली फॉल्ट की समस्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि लगभग रोजाना बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे आम जनजीवन के साथ व्यापारिक और शैक्षणिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार होने वाले तकनीकी फॉल्ट के कारण कई-कई घंटे तक बिजली गुल रहती है। गर्मी के मौसम में लंबे समय तक बिजली न रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पानी…
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश के महापौरों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली ने की सहभागिता
काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के महापौरों, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने सहभागिता की। इस कार्यक्रम में प्रदेश के शहरी विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में शहरी विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित शहरों के निर्माण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। महापौर ने कहा कि काशीपुर नगर के समग्र एवं संतुलित विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक…
नगर निगम में आईजीएल कंपनी के सौजन्य से महापौर ने किया फव्वारे का उद्घाटन
काशीपुर। काशीपुर की इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड आईजीएल फैक्ट्री के सौजन्य से नगर निगम में बनाए गए फव्वारे का आज महापौर दीपक बाली ने उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा है कि इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत नगर निगम काशीपुर को प्रदान किया गया सहयोग सामाजिक सरोकार और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह बहुमूल्य योगदान शहर के विकास कार्यों को नई गति प्रदान करने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका…
मांगों को लेकर नगर निगम में सफाई कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों की हड़ताल जारी
काशीपुर। नगर निगम में सफाई कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों की हड़ताल आज भी जारी है। कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी विभिन्न मांगों की लंबे समय से अनदेखी की जा रही है। आज नगर निगम में एक कार्यक्रम के दौरान प्रशासन ने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को वहां से हटा दिया, जिसके बाद वे पहले कोतवाली पहुंचे और फिर महेशपुरा स्थित सभा स्थल पर एकत्र हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वे वर्तमान में एमएसडब्ल्यूएम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से कार्यरत हैं, लेकिन अधिकांश कर्मचारियों का भविष्य निधि (पीएफ)…
ब्राह्मण सभा ने आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी के अवसर पर गौ माता को खिलाया हरा चारा
काशीपुर। ब्राह्मण सभा समिति अध्यक्ष हरि प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में विक्रम संवत 2083 के आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी (स्कंद पंचमी) के अवसर पर द्रोणा सागर स्थित गौशाला में गौ माता को हरा चारा खिलाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष हरि प्रकाश शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म में गौसेवा और गाय को हरा चारा खिलाना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। बताया कि शास्त्रों में गाय को ‘गौमाता’ कहकर संबोधित किया गया है और मान्यता है कि उनके शरीर में 33 कोटि (प्रकार) देवी- देवताओं का वास होता है।…
बरसाती मौसम में नमी के कारण हो रहा लोगों को वायरल फीवर, अस्पतालों में बुखार के मरीजों की बड़ी भीड़
काशीपुर। मानसून के दौरान तापमान में हो रही नमी के कारण क्षेत्र में वायरल बुखार, टाइफाइड, डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में प्रतिदिन अधिक बुखार के मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ- प्रियांक चौहान ने बताया कि बदलते मौसम के कारण वायरल बुखार के मामले सबसे अधिक सामने आ रहे हैं। इसके अलावा टाइफाइड के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि अधिक नमी, दूषित पानी और…
