आजाद समाज पार्टी ने जंतर मंतर पर छात्र-छात्राओं पर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा करते हुए सौंपा ज्ञापन

काशीपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर कथित पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।ज्ञापन में कहा गया कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन पर बल प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। पार्टी ने घटना की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने, लाठीचार्ज के आदेश देने वाले अधिकारियों के िऽलाफ कड़ी कार्रवाई करने, घायलों का समुचित उपचार कराने तथा मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा…

निजी बसों का स्टैंड ना होने से लोगों को हो रही परेशानियां

काशीपुर। निजी बसों के बढ़ते ग्राफ और बढ़ते वाहनों को देखते हुए जाम का खामियाजा आम लोगों को रोजाना जाम के रूप में भुगतना पड़ रहा है। हाईवे किनारे संचालित निजी बस स्टैंडों पर सड़क पर ही बसें खड़ी कर सवारियां चढ़ाने और उतारने से यातायात व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। शहर में रामनगर, मुरादाबाद, बाजपुर, जसपुर-धामपुर और अलीगंज रूट पर संचालित निजी बस स्टैंडों से प्रतिदिन 200 से अधिक निजी बसों का संचालन होता है। बस चालक और परिचालक सड़क किनारे ही बसें खड़ी कर सवारियां भरते हैं,…

उदयराज कॉलेज में वृक्षारोपण एवं छात्र स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

काशीपुर। नगर क्षेत्र के उदयराज हिंदू इंटर कालेज प्रेक्षागृह परिसर में लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के तत्वावधान में आयोजित वृहद वृक्षारोपण एवं दो दिवसीय विद्यालय छात्र स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ केवीआर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ- तरुण सोलंकी पूर्व गवर्नर ला- संदीप सहगल पूर्व प्रेसिडेंट ला- मनोज अग्रवाल तथा प्रेसिडेंट ला- गौतम महरोत्र समेत पदाधिकारियों ने रिबन काट कर किया। तत्पश्चात केवीआर हास्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा विद्यालय के छात्रें एवं शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों के निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण से पूर्व क्लब पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय परिसर में रुद्राक्ष,…

नगर पालिका महुआखेड़ागंज में नए ईओ का किया स्वागत पुराने ईओ को को दी भावभीनी विदाई

काशीपुर। नगर पालिका परिषद महुआखेड़ागंज में आज स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान हरिद्वार की लंढोरा नगर पंचायत से स्थानांतरित होकर महुआखेड़ागंज नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी (ईओ) के रूप में आए हेमंत कुमार साहू का पालिका बोर्ड की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वहीं, बनबसा नगर पंचायत स्थानांतरित हुए निवर्तमान ईओ सतीश कुमार को भावभीनी विदाई दी गई।समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष रिजवान अहमद ने हेमंत कुमार साहू को बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया तथा उनके सफल एवं…

जंतर-मंतर पर संसद घेराव में शामिल होने जा रहे आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कई पदाधिकारियों को पुलिस द्वारा रोकने का आरोप

काशीपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित संसद घेराव में शामिल होने के लिए उत्तराखंड से रवाना होने की तैयारी कर रहे आजाद समाज पार्टी (काशीराम) और भीम आर्मी के कई पदाधिकारियों को पुलिस द्वारा रोकने का आरोप लगाया गया है। संगठन का कहना है कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर कई नेताओं को उनके घरों में दिल्ली जाने से रोका गया। संगठन के अनुसार आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लेऽराज गौतम, भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल, राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य महक सिंह, उधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष शाहनवाज,…

भाजपा ने संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को दी गति काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी

काशीपुर जिला संगठन ने जिला अध्यक्ष मनोज पाल के नेतृत्व में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को गति दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकोष्ठों के नव-नियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा कर संगठन को मजबूत किया गया। साथ ही जिला, मंडल और कोर कमेटी की बैठकों के माध्यम से आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को ‘सेवा, सुशासन और समर्पण’ के संदेश के साथ घर-घर पहुंचाया। स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि और…

छात्र जिया नूर ने नीट परीक्षा मैं 578 अंक प्राप्त करने पर कांग्रेसियों ने दी बधाई

काशीपुर। जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर की मेधावी छात्र जिया नूर ने नीट परीक्षा में 578 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके आवास पर पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं।महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा तथा पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने जिया नूर से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि नीट जैसी कठिन परीक्षा में जिया की 12 घंटे की नियमित मेहनत और डॉक्टर बनने का दृढ़ संकल्प…

नीट परीक्षा में 565 अंक प्राप्त करने पर अधिवक्ता अब्दुल सलीम ने दी हसन हमीदी को बधाई

काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं अधिवक्ता अब्दुल सलीम एडवोकेट ने अपने पैतृक गांव भगवंतपुर पहुंचकर नीट परीक्षा में 565 अंक प्राप्त करने वाले होनहार छात्र हसन हमीदी को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर अब्दुल सलीम एडवोकेट ने कहा कि हसन हमीदी की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर हसन ने यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र…

उत्तराखंड चुनाव 2027 की तैयारी तेज, दिल्ली में कांग्रेस की अहम रणनीति बैठक आज

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को नई दिल्ली में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में चुनाव अभियान की रूपरेखा, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश…

जंतर-मंतर में ‘चलो संसद’ मार्च, भारी सुरक्षा के बीच जुटे हजारों प्रदर्शनकारी; सोनम वांगचुक के समर्थन में तेज हुआ आंदोलन

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को प्रस्तावित ‘चलो संसद’ मार्च को लेकर माहौल पूरी तरह आंदोलनमय रहा। भारी बारिश और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद हजारों छात्र, युवा, महिलाएं और विभिन्न संगठनों के लोग जंतर-मंतर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं, परीक्षा घोटालों, पेपर लीक और जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दिल्ली पुलिस ने संसद की ओर मार्च की अनुमति नहीं दी और पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों…