काशीपुर। पुलिस ने वाहन चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की तीन बाईके बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय सिंह उर्फ शेरा निवासी लालपुर, थाना टांडा बादली, जनपद रामपुर (उ.प्र.) के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार 16 जुलाई को अलग-अलग स्थानों से तीन बाईके चोरी होने की शिकायत पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर 17 जुलाई को मानपुर रोड स्थित…
Year: 2026
रामनगर से देहरादून के बीच शुरू हुई नई रेल सेवा उत्साहपूर्ण हुआ स्वागत
काशीपुर। रामनगर से देहरादून के बीच शुरू हुई नई रेल सेवा का आज काशीपुर रेलवे स्टेशन पर भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। रामनगर से काशीपुर पहुंची ट्रेन का क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस नई रेल सेवा को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने…
काशीपुर के प्रखर पंत का एमबीबीएस में चयन, JEE Mains के बाद NEET-UG में भी हासिल की बड़ी सफलता
काशीपुर। काशीपुर के लिए गर्व का क्षण है। जागृति पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र प्रखर पंत ने NEET-UG 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर एमबीबीएस में प्रवेश सुनिश्चित किया है। इससे पहले प्रखर JEE Mains भी क्वालिफाई कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं। उन्होंने हल्द्वानी स्थित प्रदीप्स एकेडमी (Pradeep’s Academy) से NEET की तैयारी की और अपनी लगन, मेहनत तथा समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। प्रखर पंत की प्रारंभिक शिक्षा जागृति पब्लिक स्कूल, काशीपुर से ही हुई। बचपन से ही मेधावी, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति…
सोनम वांगचुक द्वारा स्थापित संस्थान में बिना रटने की पढ़ाई, छात्र खुद चलाते हैं पूरा कैंपस; इन दिनों शिक्षा सुधार की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर हैं वांगचुक
नई दिल्ली/लद्दाख। फिल्म 3 Idiots में दिखाया गया फुंसुख वांगडू का अनोखा स्कूल सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि लद्दाख में मौजूद SECMOL (Students’ Educational and Cultural Movement of Ladakh) से प्रेरित है। यह संस्थान पारंपरिक शिक्षा प्रणाली से अलग हटकर छात्रों को व्यावहारिक शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता का प्रशिक्षण देता है।SECMOL की स्थापना शिक्षा सुधारक, इंजीनियर और पर्यावरणविद सोनम वांगचुक ने वर्ष 1988 में की थी। यह संस्थान विशेष रूप से उन छात्रों के लिए बनाया गया है जो पारंपरिक परीक्षा प्रणाली में सफल नहीं हो पाते। यहां बच्चों को केवल…
काशीपुर में बाइक चोरों का आतंक, पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे
काशीपुर। काशीपुर नगर में बाइक चोर लगातार सक्रिय हैं। 6 जुलाई से 16 जुलाई के बीच शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी की तीन घटनाएं सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने तीनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।पहले मामले में मोहल्ला ओझान, बांसफोड़ान निवासी प्रमनाथ यादव…
बाजपुर में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने खेत में घसीटकर छीने सोने के कुंडल
बाजपुर। ऊधम सिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शुक्रवार सुबह घर के पास टहलने निकली 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दो अज्ञात बदमाशों ने करीब दो लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने के कुंडल लूट लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और उन्हें पास के खेत में घसीट ले गए। इसके बाद जबरन उनके कानों से सोने के कुंडल उतारकर मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में महिला को खेत में छोड़ दिया गया।जानकारी के…
देहरादून पहुंचे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे सीधा संवाद
देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को देहरादून पहुंच गए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट से राहुल गांधी सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।राहुल गांधी देहरादून के सनातन धर्म इंटर कॉलेज, बन्नू रेसकोर्स में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वह प्रतियोगी परीक्षाओं, भर्ती प्रक्रिया, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं से जुड़े…
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा, अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष रोजगार सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगी अतिरिक्त छूट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के कुआंवला स्थित युवा केंद्र में आयोजित ‘युवा अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों के हित में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों के पुनर्वास एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में सरकार ने होमस्टे योजना के तहत उन्हें अतिरिक्त छूट और विशेष सुविधाएं देने का निर्णय लिया है, ताकि वे पर्यटन के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकें और अपनी आजीविका को मजबूत कर सकें।मुख्यमंत्री धामी…
आबकारी विभाग ने छापेमारी कर हजारों लीटर लहन नष्ट करते हुए अवैध कच्ची शराब बरामद की
काशीपुर। आबकारी विभाग ने अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम खाईखेड़ा और कटैया में छापेमारी की। जिला आबकारी अधिकारी महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में क्षेत्र-03 काशीपुर की टीम ने अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री की शिकायत पर कार्रवाई की।छापेमारी के दौरान नाले के किनारे संचालित चार अवैध भट्टियां ध्वस्त कर दी गईं तथा मौके पर करीब 18,500 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। तलाशी में लगभग 160 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, जिसके संबंध में अज्ञात आरोपियों के िऽलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं…
लायंस क्लब ने दिव्यांग बच्चों के लिए रेफ्रिजरेटर एवं राशन सामग्री भेंट की
काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर सिटी ने सेवा और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए यूएसआर इंदू समिति स्कूल, बसई पीरूमदारा में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के लिए रेफ्रिजरेटर एवं राशन सामग्री भेंट की। साथ ही विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया। विद्यालय में लगभग 100 ऐसे बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं जो सुनने, बोलने अथवा चलने में असमर्थ हैं। इन बच्चों की देखभाल के लिए 36 सदस्यीय स्टाफ कार्यरत है। लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने रेफ्रिजरेटर के सभी दस्तावेज विद्यालय प्रबंधन को…
