सुरक्षा की दृष्टि को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई खाद्य पदार्थों की दुकान के लिए नमूने

काशीपुर। त्योहारी सीजन में जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने काशीपुर और क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। अधिकारियों के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ललित मोहन पांडे के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर सात खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।आवास विकास स्थित कृष्णा स्वीट्स से दूध, वीवीसी मार्ट से तेल व सब्जी मसाले तथा शिकायत के आधार पर तिल बर्फी का नमूना लिया गया। वहीं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा साह ने कई दुकानों से बेसन के लड्डू मावे की बर्फी और सीएम हेल्पलाइन की शिकायत के निस्तारण के दौरान सिंह टूरिस्ट ढाबा से दाल मखनी का नमूना लिया। सभी नमूने परीक्षण के लिए राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजे जाएंगे। जांच में नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। विभाग ने खाद्य कारोबारियों को बिना पंजीकरण या लाइसेंस के कारोबार नहीं करने और संदिग्ध खाद्य पदार्थों की बिक्री से बचने की हिदायत दी। खाद्य पदार्थों के क्रय बिलों पर लाइसेंस नंबर अंकित करने तथा बाहरी प्रदेशों से खाद्य सामग्री केवल पंजीकृत या लाइसेंसधारी कारोबारियों से खरीदने के निर्देश दिए गए। उपभोक्ताओं से भी खरीदारी के समय निर्माण एवं उपयोग की अंतिम तिथि तथा खाद्य कारोबारी का लाइसेंस- पंजीकरण जांचने की अपील की गई।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment