देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कुंवावाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण को सुना। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों और उनके अभिनव प्रयासों को देश-दुनिया तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ के जरिए प्रधानमंत्री समय-समय पर देश के सामने…
Day: August 30, 2026
बारिश और आपदा की स्थिति पर मदन कौशिक ने दिए सख्त निर्देश, 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहें विभाग
देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और इससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए मंत्री मदन कौशिक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा कर आपदा प्रबंधन और राहत-बचाव व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में जनजीवन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और संभावित आपदा की स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ 24×7 अलर्ट मोड पर काम करें। समीक्षा के दौरान ग्लेशियर झीलों की निगरानी को लेकर भी विशेष जोर दिया गया। मंत्री ने निर्देश…
महापौर दीपक बाली ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने आज यहां काशीपुर विधानसभा के बूथ नंबर 133, लक्ष्मीपुर पट्टी में पार्टी के सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। महापौर दीपक बाली ने कहा कि ‘ मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा दी। महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का मन की बात कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय है और इस कार्यक्रम के माध्यम से…
सुरक्षा की दृष्टि को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई खाद्य पदार्थों की दुकान के लिए नमूने
काशीपुर। त्योहारी सीजन में जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने काशीपुर और क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। अधिकारियों के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ललित मोहन पांडे के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर सात खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।आवास विकास स्थित कृष्णा स्वीट्स से दूध, वीवीसी मार्ट से तेल व सब्जी मसाले तथा शिकायत के आधार पर तिल बर्फी का नमूना लिया गया। वहीं वरिष्ठ…
मुख्यमंत्री निरंतर गरीबों का दुख दर्द बांटने में पीछे नहीं, कई जरूरतमंदों को दी आर्थिक सहायता
काशीपुर। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त आर्थिक सहायता के चेक क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने कार्यालय में जरूरतमंद परिवारों को वितरित किए। सहायता राशि पुत्री के विवाह, गंभीर बीमारी के उपचार, आजीविका के साधन उपलब्ध कराने, पति के निधन के बाद परिवार के भरण-पोषण तथा अग्निकांड जैसी आपदाओं से प्रभावित परिवारों को प्रदान की गई।इस मौके पर विधायक त्रिलोक चीमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संवेदनशील नेतृत्व में डबल…
दस साल पहले बनाया गया स्टेडियम गुरुद्वारा मिनी बाईपास अब हादसों का डेंजर जोन बनता जा रहा है
काशीपुर। यातायात का दबाव कम करने के उद्देश्य से करीब दस साल पहले बनाया गया स्टेडियम-गुरुद्वारा मिनी बाईपास अब हादसों का डेंजर जोन बनता जा रहा है। मार्ग पर कई तीव्र मोड़ और स्पीड ब्रेकर होने से वाहन चालकों व राहगीरों के लिए खतरा बढ़ गया है। स्टेडियम से नया ढेला पुल तक मार्ग पर सात ऐसे तीव्र मोड़ हैं, जहां हादसे की आशंका अधिक रहती है। मानपुर रोड निवासी अनुज प्रजापति, विशाल गोस्वामी, विकराल शर्मा और राजेश पाल ने बताया कि बड़े गुरुद्वारा के पास कई बार हादसे हो…
खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विपिन कुमार को मुख्यमंत्री ने पुरस्कार प्रदान कर किया सम्मानित
काशीपुर। खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विपिन कुमार को उत्तराखंड सरकार की ओर से खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने उन्हें पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। विपिन की इस उपलब्धि से क्षेत्र के खेलप्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। वर्तमान में विपिन कुमार एथलेटिक्स प्रशिक्षक सरफराज चौधरी से एथलेटिक्स की बारीकियां सीख रहे हैं। वह पिछले दो वर्षों से स्पोर्ट्स स्टेडियम काशीपुर में सरफराज चौधरी के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वर्ष 2025 में आयोजित नेशनल पैरा एथलेटिक्स गेम्स में…
मुकेश चंद्र बेलवाल को उत्तराखंड लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित
काशीपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए मुकेश चंद्र बेलवाल को उत्तराखंड लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार हर वर्ष खेल के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने वाले खिलाड़ियों और खेल से जुड़े लोगों को खेल विभाग की ओर से प्रदान किया जाता है। वर्तमान में मुकेश चंद्र बेलवाल साई सेंटर काशीपुर में खिलाड़ियों को बॉक्सिंग की बारीकियों से रूबरू करा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ी बॉक्सिंग की तकनीक और प्रशिक्षण हासिल कर रहे…
