नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के धारी विकासखंड में रविवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब खुटियाखाल गांव में एक महिला की तेंदुए के हमले में मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि स्थानीय ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है।जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12 बजे गंगा देवी पत्नी जीवन चंद्र अपने घर के पास ही मौजूद थीं। इसी दौरान अचानक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में महिला की…
Year: 2026
म्यांमार के केके पार्क में साइबर गुलामी का एक और शिकार सामने आया, देहरादून से थाईलैंड होते हुए ले जाया गया
देहरादून। म्यांमार स्थित कुख्यात केके पार्क में साइबर गुलामी का एक और पीड़ित सामने आया है, जिसने अपनी आपबीती में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क की भयावह तस्वीर उजागर की है। पीड़ित को देहरादून से पहले थाईलैंड ले जाया गया और वहां से जंगल और नदी के रास्ते अवैध रूप से म्यांमार के केके पार्क पहुंचाया गया।पीड़ित के अनुसार, उसे वहां बंधक बनाकर रखा गया और रोजाना 18–18 घंटे साइबर ठगी करने के लिए मजबूर किया गया। लक्ष्य पूरा न होने पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जाती थी। बाहर निकलने…
स्वामी शुद्ध महेशानंद महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया
काशीपुर। श्री नंगली आश्रम, में आज भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया, जब स्वामी शुद्ध महेशानंद महाराज जी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर आश्रम परिसर ष्हरि नाम और भजनों की मधुर ध्वनि से गूंज उठा। जन्मदिन समारोह की शुरुआत विशेष सत्संग से हुई, जहां स्वामी जी के प्रवचनों और भजनों ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने सत्संग और भजनों का भावविभोर होकर आनंद लिया। कार्यक्रम के समापन पर विधिवत…
फरीदाबाद में आयोजित नेशनल पावर लिफ्टिंग बेंच प्रेस चैंपियनशिप में राजीव चौधरी ने मारी बाजी
काशीपुर। फरीदाबाद में आयोजित नेशनल पावर लिफ्टिंग बेंच प्रेस चैंपियनशिप में 120 केजी भार वर्ग में राजीव चौधरी मिंटू ने 137-5 केजी में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। बतादें कि राजीव प्रदेश ओर देश के जाने माने पावर लिफ्रटर है और प्रेरणाश्रोत है। यह प्रतियोगिता 7 से 13 जनवरी तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में देशभर से 1800 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मेडल लाने पर सभी खेल संगठन और खिलाड़ियों ने और क्षेत्र वासियों ने राजीव चौधरी को बधाई दी है। सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर उन्हें एशिया फेंसिंग के अध्यक्ष राजीव…
रेलवे फाटक पर ट्रैक पैकिंग कार्य के चलते 11 जनवरी से 15 जनवरी तक बंद रहेगा
काशीपुर। अलीगंज मार्ग से गिरधई मार्ग स्थित फाटक पर ट्रैक पैकिंग कार्य के चलते 11 जनवरी से 15 जनवरी तक फाटक बंद रहेगा। स्टेशन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ एसके सुमन ने बताया कि अलीगंज से गिरधई मार्ग पर फाटक संख्या 31 सी स्थित है। इस फाटक पर मशीन से ट्रैक पैकिंग का कार्य होना है। इस कारण से 11 से 15 जनवरी तक सुबह 9 से शाम 5 बजे तक यह फाटक बंद रहेगा। वाहन चालक वैकल्पिक फाटक 29 एबी1 और 33 सी से आवाजाही कर सकते हैं।
नगर निगम द्वारा वायु प्रदूषण जागरूकता सप्ताह का सफल समापन
काशीपुर। नगर निगम द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने व लोगों को वायु प्रदूषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे ‘‘वायु प्रदूषण जागरूकता सप्ताह’’ का आज सफल समापन हो गया। बता दें महापौर दीपक बाली एवं नगर आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में नगर निगम ने ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025’ की तैयारियों को नई ऊंचाई देते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सशक्त कदम उठाया है। शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से 05 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक आयोजित ‘वायु प्रदूषण…
घर के किचन में लगे गीजर में आग लगने से अफरातफरी का माहौल
काशीपुर। नगर के गिरीताल कॉलोनी में एक घर के किचन में लगे गीजर में आग लग गई। दमकल वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। फायर स्टेशन को गिरीताल स्थित विशाल अग्रवाल के आवासीय भवन में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर एक यूनिट मौके पर पहुंची तो देखा कि उनके घर के किचन में लगे गीजर में आग लगी थी जिससे पूरे घर में धुआं फैल गया था। तत्काल फायर यूनिट द्वारा मोटर फायर इंजन से…
मनरेगा में राम के नाम पर राजनीति न करें भाजपा : अलका पाल
काशीपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि उसने मनरेगा का नाम बदलकर गांधी दर्शन की मूल भावना के विपरीत काम किया है,महात्मा गांधी रूरल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट का नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) रख दिया गया है, नया कानून (VB-G RAM G) मनरेगा के “काम के अधिकार” के मूल सिद्धांत को कमजोर कर रहा है। अलका पाल ने कहा कि मनरेगा से सिर्फ महात्मा गांधी का…
मां बाल सुंदरी देवी चैती मेला परिसर का मेला प्रशासन की ओर से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा
काशीपुर। पौराणिक नगरी काशीपुर के ऐतिहासिक मां बाल सुंदरी देवी चैती मेला परिसर का मेला प्रशासन की ओर से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम और तहसीलदार ने स्थलीय निरीक्षण किया और इस संबंध में मंदिर के मुख्य पंडा और क्षेत्र के पार्षद के साथ सौंदर्यीकरण पर चर्चा की। पार्षद अनिल कुमार ने लगभग दो माह पूर्व चैती मेला परिसर सौंदर्यीकरण को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित एक पत्र एसडीएम को सौंपा था। इसमें मां बाल सुंदरी देवी मंदिर से मोटेश्वर महादेव मंदिर तक दोनों साइड सीसी…
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत साथी घायल
काशीपुर। ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई तथा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हैंमपुर ईस्माइल ग्राम हिम्मतपुर निवासी 20 वर्षीय विक्की पुत्र विसर्जन प्रसाद एवं विनोद बाइक पर सवार होकर बीती शाम करीब 7 बजे कुंडेश्वरी जा रहे थे की शिवलालपुर डल्लू के पास उनकी बाइक में ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी जिससे विक्की की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने विक्की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम…
