यूपीएससी में चयन का झांसा देकर युवक से ठगी, फर्जी रिजल्ट भेजकर ऐंठे हजारों रुपये

देहरादून/मसूरी। यूपीएससी परीक्षा में चयन का झूठा दावा कर एक युवक से ठगी करने का मामला सामने आया है। आवश्यक पूछताछ के लिए पीड़ित युवक को कोतवाली मसूरी लाया गया, जहां थाने में हुई पूछताछ के दौरान सामने आया कि युवक उच्च शिक्षित है और वर्तमान में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। युवक ने पूरे मामले को लेकर पुलिस को एक लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई।जांच में खुलासा हुआ कि पुष्पेंद्र सिंह पुत्र राकेश कुमार सिंह द्वारा यूपीएससी परीक्षा में चयन कराने का…

सीएम धामी ने डीबीटी के जरिए लाभार्थियों के खातों में पेंशन की राशि की ट्रांसफर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को बड़ी राहत देते हुए उनकी पेंशन की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री ने यह राशि कैंप कार्यालय से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से भेजी, जिससे पात्र लाभार्थियों को समय पर और पारदर्शी तरीके से आर्थिक सहायता मिल सके।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा…

गंभीर अनियमितताएं मिलने पर सीएससी सेंटर को तहसीलदार ने किया सील जबकि दूसरे को दिया नोटिस

काशीपुर। गंभीर अनियमितताएं मिलने पर कुंडेश्वरी स्थित एक सीएससी सेंटर को तहसीलदार ने सील कर दिया, जबकि दूसरे को नोटिस दिया गया है। आज तहसीलदार पंकज चंदोला ने टीम के साथ कुंडेश्वरी स्थित पंचायत घर में चल रहे एक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का निरीक्षण किया। इस दौरान सेंटर मे कोई बैनर, रेट लिस्ट व रजिस्टर नहीं पाया गया। इस पर टीम ने सेंटर को सील कर दिया। वहीं, पास में ही स्थित दूसरे सेंटर में सेंटर की फ्रलेक्सी लगी पाई गई और रजिस्टर भी मिला, लेकिन सीएससी प्रमाण पत्र…

अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा

काशीपुर। अंकिता भंडारी हत्याकांड के चलते प्रदेश भर गरमाई सियासत में आज भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। हाथों में तख्तियां लिए और नारेबाजी करती महिलाओं का गुस्सा कांग्रेस की गंदी राजनीति के खिलाफ फूट पड़ा। आज भारतीय जनता पार्टी के कई मोर्चा पदाधिकारियों ने बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आंकाश ठाकुर की अगुवाई में नगर क्षेत्र के महाराणा प्रताप चोक पर एकत्र होते हुए कांग्रेस के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का पुतला दहन किया। महिला मोर्चा…

भाजपा सरकार महिलाओं के प्रति कर रही शर्मनाक बयान बाजी-अनुपम

काशीपुर। भाजपा शासन में प्रदेश की अस्मिता नारी शक्ति, बेटियों पर जिस प्रकार से भाजपा के लोग शर्मनाक बयान बाजी कर प्रदेश की बेटी अंकिता की आत्मा को दुखी करने का उदाहरण पेश कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव अनुपम शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज करते हुए कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा महिलाओं के संबंध में दिए गए आपत्तिजनक बयान जो भाजपा…

बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने एवं दोषियों को सख्त सजा दिलाए जाने के लिए कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने एवं दोषियों को सख्त सजा दिलाए जाने के लिए विशाल धरना_ प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने उप जिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित हो विशाल धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने और भाजपा के उत्तराखड प्रभारी दुष्यंत गौतम और विधायक रेणु बिष्ट…

रोडवेज डिपो के सीनियर फोरमैन को सर्वाधिक डीजल औसत निकालने पर मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

काशीपुर। रोडवेज डिपो के सीनियर फोरमैन को सर्वाधिक डीजल औसत निकालने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में सम्मानित किया। डिपो पहुंचने पर केंद्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उन्हें सम्मानित किया। काशीपुर रोडवेज डिपो के केंद्र प्रभारी अनवर कमाल ने बताया कि प्रदेश में 5-20 की औसत से डीजल खर्च करने का लक्ष्य दिया गया है। काशीपुर डिपो ने इस लक्ष्य के अनुसार 5-32 का औसत दिया है। इस प्रकार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर डिपो के सीनियर फोरमैन मो- यामीन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

नगर निगम में महापौर और नगर आयुक्त ने आयोजित बैठक में यूजर चार्ज कलेक्शन की समीक्षा की

काशीपुर। महापौर दीपक बाली और मुख्य नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने आज यहां नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में यूजर चार्ज कलेक्शन की समीक्षा की और नगर की जनता का आहवान किया कि वह शहर की बेहतरीन सफाई व्यवस्था के लिए यूजर चार्ज समय पर जमा करें। महापौर ने कहा कि आने वाले दो माह में शहर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए ऐसी व्यवस्थाएं की जाएगी जो इंदौर और भोपाल में भी नहीं है।बैठक में कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा द्वारा सुझाव रखे गए की यूजर…

500 मीटर लंबी सड़क की स्वीकृति होने पर ग्राम वासियों ने जताया विधायक का आभार

काशीपुर। काशीपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत गुलरिया में ‘राज्य योजना’ के अंतर्गत 63-33 लाख की लागत से बनने वाली 500 मीटर लंबी सड़क की स्वीकृति प्राप्त होने पर समस्त ग्रामवासियों द्वारा आभार रैली एवं जनसभा का आयोजन किया गया। यह सड़क न केवल हमारे गांव की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी, बल्कि आने-जाने में होने वाली असुविधाओं को भी दूर करेगी। इस सौगात के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज एवं क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर…

उदयराज कालेज के एनएसएस शाखा के चल रहे शिविर के दूसरे दिन आयोजित काव्य गोष्ठी का श्रोताओं ने उठाया आंनद

काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कालेज की राजकीय नवीन उच्च प्राथमिक विद्यालय में एनएस एस शाखा इकाई के तत्वावधान में चल रहे शिविर के दूसरे दिन आयोजित काव्य गोष्ठी का स्वयं सेवकों समेत श्रोताओं ने वीर, हास्य तथा व्यंग्यात्मक कविताओं का श्रवण कर आंनद उठाया। इससे पूर्व काव्य गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र कुमार साहू तथा उदयराज हिंदू इंटर कालेज प्रबंध समिति पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया । काव्य गोष्ठी का शुभारंभ कवियत्री प्राची तिवारी ने मां शारदे की पंक्तियों के साथ किया। काव्य गोष्ठी के…