धर्म रक्षक धामी पुस्तक के विमोचन में शामिल हुए महापौर दीपक बाली

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने हरिद्वार पहुंचकर ऋषिकुल आयुर्वेद राजकीय महाविद्यालय, में प्रदेश के यशस्वी युवा हृदय सम्राट और विकास की दूरदर्शी सोच रखने वाले माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के व्यक्तित्व एवं उनके द्वारा उत्तराखंड को विकसित और आत्मनिर्भर हेतु किए जा रहे कार्यों पर आधारित पुस्तक “धर्म रक्षक धामी” के विमोचन समारोह में शामिल हुए। यह पुस्तक मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा लैंड जिहाद, लव जिहाद, अवैध अतिक्रमण, धर्मांतरण एवं प्रदेश में सांस्कृतिक-धार्मिक मूल्यों की रक्षा हेतु उठाए गए सख्त कदमों पर केंद्रित है।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता…

विधायक ने किया दो सीसी सड़कों का शिलान्यास

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने आज क्षेत्र की 02 सड़कों का शिलान्यास किया। श्री चीमा ने बताया कि ग्राम रामनगर-काशीपुर में सीसी रोड से अंकित, इमरत आदि के घरों के पास से होते हुए राधे श्याम आदि के घरों की तरफ 240 मीटर टायल मार्ग निर्माण व रामचन्द्र के मकान से मनीराम के मकान के पास सीसी रोड तक 130 मीटर टायल मार्ग निर्माण। विधायक श्री चीमा ने बताया कि इस मार्ग का निर्माण गुणवत्ता पूर्वक किया जायेगा। क्षेत्र के विकास हेतु जैसे जैसे धन की उपलब्धता होगी, प्रत्येक…

उत्तराखड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच को लेकर कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्ग

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में उत्तराखड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई जांच कराने व इस कांड में उत्तराखड भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम एवं विधायक रेनू बिष्ट का नाम आने पर गिरफ्रतारी की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाल कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर महाराणा प्रताप चौक पर महानगर अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ…

किसान विकास क्लब की मासिक बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

काशीपुर। किसान विकास क्लब की मासिक बैठक नवीन अनाज मंडी के गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। इसमें एनएच- 734 के भरान में मिट्टी की जगह फैक्टरियों से निकलने वाला केमिकल युक्त अपशिष्ट के इस्तेमाल पर रोक नहीं लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।किसान विकास क्लब (उत्तराखड) की आज मासिक बैठक हुई। इस दौरान खालसा पंथ के संस्थापक वीर व साहसी गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया गया। इसकी अध्यक्षता क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने की। उन्होंने कहा के मुरादाबाद-काशीपुर में बन रहा राष्ट्रीय राजमार्ग-734…

कांग्रेस के स्थापना दिवस विचार गोष्ठी का आयोजन

काशीपुर। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विचार गोष्ठी का आयोजन कर कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास पर अपने विचारों को रखा। स्थानीय डॉक्टर लाइन स्थित गौड़ सभा में महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में अिऽल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थापना दिवस पर चर्चा करते हुए प्रदेश महासचिव एवं एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा ने प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास बलिदान और त्याग का इतिहास है। वर्तमान समय में जहां सत्ता के लिए मारामारी है,वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने…

श्री अग्रवाल सभा की काशीपुर इकाई ने प्रदेश भाजपा संगठन के दायित्वधारी वैश्य समाज की विभूतियों को किया सम्मानित

काशीपुर। श्री अग्रवाल सभा की काशीपुर इकाई ने आज प्रदेश भाजपा संगठन के दायित्वधारी वैश्य समाज की विभूतियों समेत प्रतिष्ठित व्यवसाईयों को सम्मानित किया। साथ ही महाराज अग्रसेन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील भी की। बाजपुर रोड स्थित गौतमी हाइट्स में आयोजित महाराजा अग्रसेन कुल गौरव 2025 सम्मान समारोह में सर्वप्रथम समाज के गणमान्य लोगाें ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदउपरांत आए हुए सभी मुख्य अतिथियों को मंच पर कार्यक्रम अध्यक्ष आशीष गुप्ता व श्री अग्रवाल सभा…

जब बच्चों का छात्रावास आध्यात्मिक आयोजन से गुलजार हो गया

काशीपुर। गोद लिए गए 50 बच्चों को आध्यात्मिक और धार्मिक ज्ञान से अवगत कराने हेतु डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर एवं समाज सेविका उर्वशी दत्त बाली और हॉस्टल वार्डन ज्योति राणा तथा समस्त स्टाफ के कुशल नेतृत्व में सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय छात्रावास काशीपुर का परिसर धार्मिक आयोजन की खुशियों, संगीत और मुस्कान से गुलज़ार हो गया। गुरुकुल फाउंडेशन से नीरज कपूर , अपने बच्चों एवं लगभग 30 स्टाफ सदस्यों के साथ, छात्रावास के बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए गिफ्ट देकर गए, यह अचानक बच्चों के लिए एक सरप्राइज…

जींम्स ग्रिल हाउस का उर्वशी बाली ने किया उद्घाटन किया

काशीपुर। आईएचएम बेंगलुरु के पूर्व छात्र द्वारा यहां रामनगर रोड पर खोले गए जींम्स ग्रिल हाउस का डी बाली ग्रुप की डायरेक्टर और समाजसेवी तथा महापौर दीपक बाली की धर्मपत्नी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली द्वारा उद्घाटन किया गया। उल्लेखनीय है कि राहुल सिंह, आईएचएम बैंगलोर के पूर्व छात्र, हैं जिन्होने आतिथ्य के क्षेत्र में एक विशिष्ट और प्रेरणादायक करियर स्थापित किया है। उन्होंने अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत लक्ज़री पैलेस होटलों से की और आगे चलकर जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के समीप कई नवीन एफ एंड बी (F&B) उपक्रमों की…

पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर नगर निगम में लगाई प्रदर्शनी अटल

काशीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की 101 वी जयंती स्मृति सप्ताह के अंतर्गत अटल जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का महापौर दीपक बाली सहित तमाम भाजपाइयों ने फीता काटकर शुभारंभ किया और देश के उस महान सपूत को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आज सुबह 11 बजे तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता नगर निगम परिसर में एकत्र हुए और उन्होंने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का जयकारों के बीच उद्घाटन किया तथा साथ ही साथ…

महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने महुआखेड़ा गंज में गरीब बेसहारा लोगों को वितरित किए कंबल

काशीपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महिला मोर्चा काशीपुर की जिला अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की उत्तराखड प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट प्रियंका अग्रवाल ने कड़कड़ाती सर्दी में गरीब व बेसहारा लोगों को महुआखेड़ा गंज क्षेत्र में जाकर कंबल बांटे। इस दौरान एडवोकेट प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि सर्दी में अनगिनत गरीब परिवार, बेघर लोग और बच्चे ठंड से कांपते हैं क्योंकि उनके पास पहनने के लिए पर्याप्त कपड़े नहीं होते। कई लोग बीमार पड़ जाते हैं या अपनी जान गंवा बैठते हैं, सिर्फ इसलिए कि वे गर्म कपड़े नहीं…