कैबिनेट के बड़े फैसले: उपनल कर्मचारियों को राहत, उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित करने का निर्णय

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, कृषि, पशुपालन, कारागार व्यवस्था और चारधाम यात्रा से जुड़े अहम निर्णय लिए गए। मंत्रिमंडल ने उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए समान कार्य-समान वेतन की कटऑफ तिथि बढ़ाने का फैसला किया, जबकि राज्य को पूर्ण साक्षर घोषित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।कैबिनेट ने उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी प्रदान की। इसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता, पाठ्यक्रम निर्धारण…

काशीपुर के निरंकारी भवन में बाल संत समागम का आयोजन

काशीपुर। निरंकारी भवन में एक विशाल बाल संत समागम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में छोटे-छोटे बच्चों व भाई बहनों ने और उनके अभिभावकों ने भी इस अवसर पर निरंकारी भवन पर पहुंच कर शोभा बढ़ाई। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी समागम हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः 7 बजे से बाल सेवा दल की रैली और खेलकूद के कार्यक्रम आयोजित किए गए तत्पश्चात 10 बजे से पूर्व की भांति समाज सेवा के लिए शबील का आयोजन किया गया। प्रातः 10 बजे से सत्संग का…

एसटीएफ ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस व अवैध हथियारों को रखने के मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

काशीपुर। एसटीएफ ने कूटचरित फर्जी शस्त्र लाइसेंस व अवैध हथियारों को रखने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिस्टल 30 बोर, एक रायफल 315 बोर, 17 कारतूस व कूटरचित लाइसेंस व आधार कार्ड बरामद किया है। बता दें फर्जी लाइसेंस के आधार पर अवैध हथियार रखने के मामले में एसटीएफ ने 4 जून को काशीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद एसटीएफ द्वारा 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16 अवैध शस्त्र, 358 कारतूस व बड़ी संख्या में संदिग्ध…

बार एसोसिएशन ने अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर लगाई छबील

काशीपुर। बार एसोसिएशन के तत्वाधान में सिख धर्म के गुरू अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर एसडीएम कोर्ट के सामने छबील लगाकर शरबत वितरित किया। आयोजन में सरदार कश्मीर सिंह एडवोकेट ने अरदास पढ़ी। इस मौके पर बोलते हुए एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी को लाहौर में शहीद किया गया, वह मानवता और शांति के पुजारी थे। संचालन कर रहे बार एसोसिएशन सचिव यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि छबील प्रसाद मानव एकता को पुनः जीवित करने का माध्यम है। इस…

बार एसोसिएशन ने अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर लगाई छबील

काशीपुर। बार एसोसिएशन के तत्वाधान में सिख धर्म के गुरू अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर एसडीएम कोर्ट के सामने छबील लगाकर शरबत वितरित किया। आयोजन में सरदार कश्मीर सिंह एडवोकेट ने अरदास पढ़ी। इस मौके पर बोलते हुए एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी को लाहौर में शहीद किया गया, वह मानवता और शांति के पुजारी थे। संचालन कर रहे बार एसोसिएशन सचिव यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि छबील प्रसाद मानव एकता को पुनः जीवित करने का माध्यम है। इस…

क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा को किया सम्मानित

काशीपुर। प्लास्टिक कूड़ा निस्तारण एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा को सम्मानित किया गया। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में खड विकास अधिकारी (सीडीओ) दिवेश शाशनी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में बताया गया कि क्षेत्र पंचायत निधि के माध्यम से प्लास्टिक कूड़ा निस्तारण तथा महिला स्वयं सहायता समूहों के आजीविका संवर्धन मॉडल को सफलतापूर्वक लागू किया गया है। इस पहल से जहां पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिला है, वहीं महिलाओं को रोजगार…

प्रधानमंत्री के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नगर निगम में प्रबुद्ध वर्ग की बैठक का कार्यक्रम आयोजित

काशीपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को विकास के सर्वोच्च शिखर पर ले जाने के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर देशव्यापी कार्यक्रम के तहत यहां नगर निगम सभागार में प्रबुद्ध वर्ग की बैठक का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा पी सी यू चेयरमैन राम मल्होत्रा महापौर दीपक बाली दर्जा राज्य मंत्री सीमा चौहान प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी आज देश के ही नहीं विश्व के महान नेता है जिन्होंने…

देवभूमि उद्यमिता योजना से मिली उड़ान, ‘होमीज़ वाइब्स’ के जरिए ऐपन कला को दे रहीं नई पहचान

देहरादून। उत्तराखंड की पारंपरिक ऐपन कला को आधुनिक बाजार से जोड़कर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश करने वाली युवा उद्यमी मानसी आज कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत प्राप्त प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और आर्थिक सहायता के बल पर उन्होंने अपना उद्यम “Homies Vibes” स्थापित किया, जो पारंपरिक कला और आधुनिक उद्यमिता का सफल संगम बन चुका है।प्रशिक्षण के दौरान मानसी ने ब्रांडिंग, पैकेजिंग, लेबलिंग, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उत्पादों की उपलब्धता, उद्यम आधार पंजीकरण, विपणन प्रबंधन तथा व्यवसाय संचालन के विभिन्न पहलुओं…

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, डेढ़ साल की बेटी को छोड़ गई मां

पंतनगर। नगला क्षेत्र में एक विवाहिता का शव घर के स्टोर रूम में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रपुर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रारंभिक तौर पर इसे घरेलू कलह से जोड़कर देखा जा रहा है।जानकारी के अनुसार बिहार की मूल निवासी तथा वर्तमान में नगला में किराये के मकान में रहने वाली 27 वर्षीय काजल पत्नी पवन कुमार अपने परिवार के साथ रहती थी।…

फायर सीजन में धू-धूकर जले उत्तराखंड के जंगल, पिछले वर्ष के मुकाबले 90% से अधिक बढ़ा नुकसान

हल्द्वानी। उत्तराखंड में आधिकारिक रूप से फायर सीजन समाप्त हो गया है, लेकिन इस बार वनाग्नि ने प्रदेश के जंगलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग के दावों और तैयारियों के बावजूद कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक जंगलों में आग की घटनाएं लगातार सामने आती रहीं। आंकड़ों के अनुसार पिछले फायर सीजन की तुलना में इस बार वनाग्नि से होने वाला नुकसान 90 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है।वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक एक नवंबर 2025 से 15 जून 2026 तक चले फायर सीजन के दौरान प्रदेश में…