रुद्रपुर। भूरारानी कॉलोनी में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला की हत्या की जानकारी सामने आई। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या उसके ही पति ने की और शव को फर्श पर छोड़कर वह कंपनी में ड्यूटी करने चला गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतका का मुंहबोला भाई अंकित दिवाकर घर पहुंचा और फर्श पर पड़ी मधु की लाश देखकर दंग रह गया।अंकित ने पहले पुलिस को और फिर आरोपी पति अनिल को फोन किया, लेकिन अनिल ने हैरान कर देने वाला…
Author: उत्तरांचल की सुर्खियां
धामी कैबिनेट की बैठक में 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर, उपनल कर्मियों को न्यूनतम वेतनमान और डीए देने के लिए बनेगी सब कमेटी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कुल 12 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इनमें सबसे प्रमुख फैसला उपनल (Uttarakhand Purva Sainik Kalyan Nigam Limited) कर्मियों से जुड़ा रहा, जिन्हें न्यूनतम वेतनमान और महंगाई भत्ता (DA) देने के लिए एक सब कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया है।बैठक में मुख्यमंत्री को इस सब कमेटी के गठन के लिए अधिकृत किया गया है। आगामी कुछ दिनों में कमेटी का गठन किया जाएगा और…
धामी कैबिनेट मीटिंग में कई अहम प्रस्ताव पारित, आपदा पीड़ितों को अब मिलेगी अधिक राहत राशि
देहरादून। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में शहरी विकास विभाग के तहत स्थानीय निकायों में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (PMU) के गठन को मंजूरी दी गई। यह इकाई नगर स्वास्थ्य अधिकारियों के कार्यों का पर्यवेक्षण, स्वास्थ्य निधियों की निगरानी, मानव संसाधन प्रबंधन और प्रशिक्षण से जुड़े कार्यों का संचालन करेगी।वित्त विभाग ने टेंडर प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अब बिड सिक्योरिटी के लिए बैंक गारंटी या एफडीआर के साथ-साथ इंश्योरेंस सिक्योरिटी फॉर्म का भी विकल्प उपलब्ध रहेगा। वहीं, कारागार प्रशासन विभाग में…
क्लासिक फिल्म ‘उमराव जान’ पहली बार भारत से बाहर होगी प्रदर्शित, सऊदी अरब के रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी 4K वर्जन
मुंबई। भारतीय सिनेमा की अमर कृति ‘उमराव जान’ एक बार फिर अपनी कलात्मक छटा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है। निर्देशक मुजफ्फर अली की इस क्लासिक फिल्म का हाल ही में मुंबई में 4K वर्जन में विशेष प्रदर्शन हुआ था, और अब यह फिल्म भारत से बाहर पहली बार सऊदी अरब के रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित की जाएगी। यह फिल्म फेस्टिवल के ‘ट्रेजर्स स्ट्रैंड’ कैटेगरी का हिस्सा होगी, जो विश्व सिनेमा की छह क्लासिक अंतरराष्ट्रीय और अरब फिल्मों को समर्पित है।मुजफ्फर अली स्वयं इस…
गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्र नेताओं का हंगामा, बैठक से बाहर किए जाने पर कुलपति कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन
श्रीनगर (गढ़वाल)। गढ़वाल विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को छात्र नेताओं ने जमकर हंगामा किया और कुलपति कार्यालय के गेट के पास उग्र प्रदर्शन किया। मामला उस समय भड़क गया जब छात्रों को यह पता चला कि इस बार विश्वविद्यालय की बैठक में छात्र संघ अध्यक्ष और महासचिव को आमंत्रित नहीं किया गया। इस पर नाराज़ छात्रों ने कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी की और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र कुलपति कार्यालय गेट के सामने पहुंचे और…
मुख्यमंत्री धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी प्रदेशभर की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई और नियमित फीडबैक का निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता से प्राप्त शिकायतों और मांगों पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक विभाग नियमित रूप से जनता से फीडबैक ले और कार्यों की प्रगति की समीक्षा करे, ताकि प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो।मुख्यमंत्री…
अब आवारा कुत्ते परेशान नहीं करेंगे काशीपुर वासियों को: दीपक बाली
काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने आज यहां पशु चिकित्सालय कैंपस में बने एनिमल बर्थ कंट्रोल केंद्र का निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाओं को देखा। यह सेंटर अगस्त माह में शुरू हो गया था और अब तक इसमें काशीपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से पकड़ कर लाए गए करीब 7 00 कुत्तों का बधिया करण कर उन्हें रेबीज के इंजेक्शन लगाकर उन्ही स्थानों पर छोड़ा जा चुका है जहां से उन्हें पकड़ा गया था।उल्लेखनीय है कि काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में लगभग 8 – 10 हजार आवारा कुत्ते सड़कों…
लापता बच्ची का शव घर के करीब तालाब में मिला
काशीपुर। बाबरखेड़ा से तीन दिन पूर्व संदिग्ध हालत में लापता हुई दो वर्षीय मासूम बच्ची लाइबा का शव आज उसी के घर से करीब 30-40 मीटर की दूरी पर डॉग स्क्वायड की मदद से तालाब से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि कुंडा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बाबरखेड़ा निवासी अशफाक की दो वर्षीय पुत्री लाइबा बीते 9 नवंबर की दोपहर करीब तीन बजे घर से संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक गायब हो गई थी। परिजनों द्वारा उसे तमाम स्थानों…
मुख्यमंत्री धामी ने कहा – 2047 तक ‘विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड’ के मंत्र पर अग्रसर है राज्य
देहरादून, 10 नवम्बर। वन अनुसंधान संस्थान में आयोजित रजत जयंती वर्ष समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उत्तराखंड के समग्र विकास का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में जो कार्य हुए हैं, वे उत्तराखंड के उज्जवल भविष्य की मजबूत नींव साबित हो रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड’ के मंत्र को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है, ताकि…
रजत जयंती उत्सव में यूकाडा का भव्य ड्रोन शो, 300 ड्रोन से झलकी उत्तराखंड की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और प्राकृतिक छटा
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रजत जयंती उत्सव के तहत एक भव्य ड्रोन लाइट शो का आयोजन किया, जिसने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इस शो में करीब 300 ड्रोन ने एक साथ उड़ान भरते हुए उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक पहचान और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम आकाश में उकेरा। कार्यक्रम की शुरुआत “देवभूमि उत्तराखंड” को समर्पित दृश्य से हुई, जिसमें भगवान शिव की जटाओं से गंगा के अवतरण का मंत्रमुग्ध कर देने वाला चित्रण…
