सूर्या रोशनी ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 45 रिफ्रलेक्टर युक्त बैरियर एसपी सिटी को सौंपे

काशीपुर। जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए सूर्या रोशनी लिमिटेड काशीपुर ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 45 रिफ्रलेक्टर युक्त बैरियर तैयार कर पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह को भेंट किए। यह बैरियर विशेष रूप से सर्दियों के मौसम में कोहरे के दौरान दृश्यता बढ़ाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में सहायक सिद्ध होंगे। कार्यक्रम में डिप्टी यातायात निरीक्षक अरुण तथा सूर्या चौकी इंचार्ज एवं सीपीयू टीम उपस्थित रही। वहीं सूर्या रोशनी लिमिटेड की ओर से प्लांट हेड शुभम चमोली, वरिष्ठ महाप्रबंधक संजीव कुमार,…

नगर क्षेत्र में प्रेम विश्वास तथा समर्पण के प्रतीक त्योहार करवा चौथ धूमधाम से मनाया

काशीपुर। विभिन्न समाज की व्रती सुहागिन महिलाओं द्वारा शहर से लेकर गांव तक प्रेम विश्वास तथा समर्पण के प्रतीक त्योहार करवा चौथ को धूमधाम से मनाया गया। इधर काशीपुर में भी व्रती सुहागिन महिलाओं ने सज-धजकर पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ निर्जला व्रत रख कर और विधिवत पूजा अर्चना कर करवा चौथ के पर्व को धूमधाम और हर्षाेल्ल्लास पूर्वक मनाया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद चांद का दीदार करने और अर्ध्य देने के बाद पति के हाथों जल ग्रहण करने के उपरांत अपने व्रत…

धान की वैरायटी 126 पर प्रशासन के बीच किसानों और राइस मिलरो में बनी सहमति

काशीपुर। बीते कल धान वैरायटी पीआरआई 126 को मंडी द्वारा खरीदारी न करने पर आक्रोशित किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले मंडी समिति में धरना प्रदर्शन किया था और साथ ही किसानों ने मंडी गेट पर ताला जड़ते हुए मंडी प्रशासन और राइस मिलरो के विरुद्ध नारेबाजी भी की थी। इसी के साथ ही क्षेत्रीय किसानों ने एक स्वर में धान की वैरायटी 126, की फसल को मंडी में तोले जाने की मांग की थी। जिस पर मंडी अधिकारियों ने अपने उच्च अधिकारियों से वार्ता करने की बात…

स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय एथलेटिक्स शैक्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ

काशीपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय एथलेटिक्स शैक्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ खड शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र कुमार साहू ने दीप प्रज्वलन के साथ फीता काटते हुए किया। खड शिक्षा अधिकारी श्री साहू तथा प्रतियोगिता आयोजक उदयराज हिंदू इंटर कालेज प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार गुप्ता ने अंडर 17 बालक तथा बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाते हुए प्रतियोगिताओं की शुरुआत की।इस दौरान खड शिक्षा अधिकारी श्री साहू ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में हार जीत मायने…

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत काशीपुर रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा धीमी गति से

काशीपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत काशीपुर रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। अभी तक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इन दोनों प्लेटफार्म पर कई कार्य होने हैं।काशीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर कार्य लगभग पूरा हो चुका है। काशीपुर जंक्शन में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कार्य हो रहे हैं। इसके तहत पुराने कक्षों को तोड़कर नया बनाने, प्लेटफार्म का उच्चीकरण, आधुनिक शौचालय,…

शिवम् कुमार काली स्ट्रेंथ लिफ्रिटंग संगठन के जिला महासचिव मनोनीत

काशीपुर। उत्तराखड स्ट्रेंथ लिफ्रिटंग के अध्यक्ष राजीव चौधरी ने आरटीसी हेमपुर डिपो चांदपुर निवासी शिवम् कुमार काली को स्ट्रेंथ लिफ्रिटंग संगठन का जिला उधमसिंह नगर का जनरल सेक्रेटरी (महासचिव) मनोनीत किया है। गौशाला स्थित एक जिम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिवम् कोली को उक्त जिम्मेदारी सौंपते हुए राजीव चौधरी ने कहा कि स्ट्रेंथ लिफ्रिटंग संगठन एक वैश्विक खेल संघ है जो स्ट्रेंथलिफ्रिटंग के खेल के विकास पर काम करता है। उन्होंने शिवम् कोली से संगठन के प्रति कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारी को बखूवी निभाने का आह्वान किया। इस…

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा काशीपुर इकाई के चुनावों की घोषणा

काशीपुर। काशीपुर में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा काशीपुर इकाई के चुनावों की घोषणा कर दी गई है। बैठक में व्यापार मंडल के प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों ने भाग लेकर यह घोषणा की। आखरी बार यह चुनाव 2020 में हुए थे। जिसके बाद कोरोना महामारी के चलते पुरानी इकाई का कार्यकाल बढ़ाया गया था। आज व्यापार मंडल की चुनाव की घोषणा को लेकर एक अहम बैठक कर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें बताया कि व्यापार के चुनाव आगामी दो माह के भीतर कराये जा सकते है।…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया IASSI के 24वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ, दून विश्वविद्यालय में सामाजिक विकास और जलवायु पर गहन मंथन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भारतीय सामाजिक विज्ञान संस्थान संघ (IASSI) के 24वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दून विश्वविद्यालय के डॉ. नित्यानंद सभागार में किया। तीन दिवसीय यह सम्मेलन 10 से 12 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश के सामाजिक वैज्ञानिक, नीति-निर्माता और शोधकर्ता सतत विकास, जलवायु परिवर्तन, आजीविका सुरक्षा और हिमालयी क्षेत्रों की सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों पर विचार-विमर्श करेंगे। सम्मेलन का आयोजन विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग और स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज द्वारा किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों के सतत…

उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी: जल्द शुरू होगी 2100 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी राहतभरी खबर सामने आई है। राज्य के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों (प्राइमरी टीचर्स) के 2100 रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बुधवार को विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए।बैठक में मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि राज्य की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाया जाए। पिछले दो वर्षों में 2906 पदों…

महापौर दीपक बाली बने बाल सुन्दरी परिणय सेवा संस्था के संरक्षक

काशीपुर। महापौर दीपक बाली को बाल सुन्दरी परिणय सेवा संस्था का संरक्षक बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए संस्था के अध्यक्ष आनंद कुमार एडवोकेट ने कहा कि महापौर दीपक बाली के मार्गदर्शन में संस्था को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि बाल सुन्दरी परिणय सेवा संस्था वर्ष 2015 से लगातार गरीब परिवारों की कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन करती आ रही है।संस्था अब तक करीब 150 गरीब कन्याओं का विवाह सम्पन्न करा चुकी है। इस बार संस्था का आठवां सामूहिक विवाह समारोह नवंबर माह में संपन्न होने…