मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया IASSI के 24वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ, दून विश्वविद्यालय में सामाजिक विकास और जलवायु पर गहन मंथन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भारतीय सामाजिक विज्ञान संस्थान संघ (IASSI) के 24वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दून विश्वविद्यालय के डॉ. नित्यानंद सभागार में किया। तीन दिवसीय यह सम्मेलन 10 से 12 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश के सामाजिक वैज्ञानिक, नीति-निर्माता और शोधकर्ता सतत विकास, जलवायु परिवर्तन, आजीविका सुरक्षा और हिमालयी क्षेत्रों की सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों पर विचार-विमर्श करेंगे। सम्मेलन का आयोजन विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग और स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज द्वारा किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों के सतत विकास के लिए सामाजिक विज्ञानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे आयोजनों से नीति निर्माण को व्यवहारिक दिशा मिलती है। कार्यक्रम में नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद और कई वरिष्ठ विद्वानों ने भी अपने विचार रखे। सम्मेलन का समापन 12 अक्टूबर को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में होगा। इस आयोजन से यह उम्मीद की जा रही है कि सामाजिक विज्ञान और जननीति के बीच सेतु स्थापित कर प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment