इनरव्हील क्लब द्वारा 40 मेधावी छात्राओं को साइकिल्स प्रदान की

काशीपुर। इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट के मेगा प्रोजेक्ट फ्मेरी उड़ान के अन्तर्गत आज इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर द्वारा 40 मेधावी छात्राओं को साइकिल्स प्रदान की गईं। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ- सुरुचि सक्सेना एवं डिस्ट्रिक्ट एडिटर प्राची अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। गुरुनानक गर्ल्स इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने शिरकत की। मंडलाध्यक्ष डॉ- सुरुचि सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि मेरी उड़ान प्रोजेक्ट मात्र एक समाजोपायोगी गतिविधि ही नहीं वरन लड़कियों के सपनों को साकार करने की एक पहल और प्रयास है। इस अवसर पर…

महापौर दीपक बाली के प्रयासों से जसपाल सिंह जस्सी को ग्राम प्रधान संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया

काशीपुर। महापौर दीपक बाली के प्रयासों के चलते आज यहां गिन्नीखेड़ा के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जसपाल सिंह जस्सी को ग्राम प्रधान संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। इस अवसर पर काशीपुर खड विकास क्षेत्र के 34 में से 28 ग्राम प्रधान मौजूद रहे जिन्होंने सर्वसम्मति से हाथ उठाकर श्री जस्सी को निर्विरोध अध्यक्ष बनाने की सहमति प्रदान की। बाजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में एकत्र हुए ग्राम प्रधानों में से कुंडेश्वरी ग्राम प्रधान श्रीमती पायल चौधरी ने जसपाल सिंह जस्सी को प्रधान…

ओवरब्रिज के नीचे बनी सर्विस रोड अब लोगों के लिए आफत का सबब बनी

काशीपुर। नगर के ओवरब्रिज के नीचे बनी सर्विस रोड अब लोगों के लिए आफत का सबब बन चुकी है। करीब एक वर्ष पूर्व बने ओवरब्रिज की यह सर्विस रोड जगह-जगह गद्दों और उखड़ी सड़क के कारण अब जानलेवा साबित हो रही है। हालत यह है कि बरसात में गद्दों में पानी भर जाने के कारण यहां रोजाना छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अभी तक इस कदर आंखे मूंदे बैठा है मानो वह किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में हो। इसी लापरवाही की भेंट ग्राम बेरिया, बाजपुर निवासी…

आरओबी का हाइट बैरियर एक बार फिर से हुआ क्षतिग्रस्त

काशीपुर। महाराणा प्रताप चौक स्थित आरओबी का हाइट बैरियर अब राधे श्याम बिल्डिंग के सामने से एक बार फिर से टूट गया। गनीमत रही कि किसी जान माल की हानि नहीं हुई। बीती देर रात यहां आरओबी के मुहाने पर लगाया गया हाईटबैरियर किसी बड़े वाहन ने आरओबी पर चढ़ने के प्रयास में तोड़ दिया। बतादें कि एनएचएआई ने आरओबी से भारी व बड़े वाहनों की मार्च माह से आवाजाही पर रोक लगा दी थी, कुछ दिनों के बाद आरओबी के तीनों रास्तों पर हाइट बैरियर लगा दिए थे। यह…

निरंकारी मिशन का ‘वननेस वन’ अभियान : हरियाली संग सेवा-समर्पण की अभिव्यक्ति

काशीपुर, 17 अगस्त। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और निरंकारी राजपिता रमित जी के आशीर्वाद से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ‘वननेस वन’ परियोजना के पांचवें चरण का आयोजन देशभर के 600 से अधिक स्थलों पर श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने बताया कि ‘वननेस वन’ केवल वृक्षारोपण अभियान नहीं है, बल्कि यह प्रकृति से जुड़ाव, मानवीय उत्तरदायित्व और सह-अस्तित्व की भावना को सुदृढ़ करने का प्रयास है। वर्ष 2021 में शुरू हुआ यह अभियान अब हरे-भरे वृक्षों और लघु वनों का…

जागृति पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

काशीपुर। जागृति पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुआ, जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। तिरंगे के सम्मान में सभी ने एक स्वर में ‘जन-गण-मन’ गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत प्रस्तुत किए, जिनमें स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की गाथा और मातृभूमि के प्रति प्रेम झलक रहा था। कुछ विद्यार्थियों ने प्रभावशाली भाषण देकर स्वतंत्रता का महत्व और देश…

जागृति पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

काशीपुर। जागृति पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुआ, जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। तिरंगे के सम्मान में सभी ने एक स्वर में ‘जन-गण-मन’ गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत प्रस्तुत किए, जिनमें स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की गाथा और मातृभूमि के प्रति प्रेम झलक रहा था। कुछ विद्यार्थियों ने प्रभावशाली भाषण देकर स्वतंत्रता का महत्व और देश…

मुख्यमंत्री धामी ने आवास पर फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने की अपील – वेबसाइट पर तिरंगे संग अपनी फोटो साझा करने का आग्रह

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में इस अभियान के अंतर्गत तिरंगा फहराया और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को संदेश दिया। मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पिछले तीन वर्षों में जन-जन तक पहुंचने वाला राष्ट्रभक्ति का महाअभियान बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में अयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को काशीपुर में एक निजी होटल में अयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया व विभाजन विभीषिका स्मृति स्थल का शिलान्यास भी किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर विभाजन का दंश झेलने वाले बलिदानियों को नमन करते हुए उन्होंने कहा देश कि विभाजन के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दिन भारत दो देशों में विभाजित हुआ। एक ओर 1947 को आजादी का जश्न मना रहे थे तो दूसरी ओर देश…

भाजपा नगर मंडल के नेतृत्व में काशीपुर में निकली तिरंगा यात्रा

काशीपुर। आज भाजपा के काशीपुर नगर मंडल के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोगों ने भारत माता की जय और देशभक्ति से जुड़े जयघोष लगाए। दरअसल आजादी की वर्षगांठ से दो दिन पूर्व काशीपुर में आज मोहल्ला किला से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा किला बाज़ार से प्रारंभ होकर महाराणा प्रताप चौक तक निकाली गई। इस दौरान शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा में नगर मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र…