काशीपुर। धान की खरीद न होने पर किसानों ने मंडी समिति में जमकर हंगामा काटा। धरना प्रदर्शन करते हुए किसानों ने एफसीआई के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल धान की खरीद जल्द शुरू करने की मांग की। आज सुबह चार बजे से ही सैकड़ों किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में धान से भरी बोरियां लेकर मंडी समिति के बाहर पहुंचे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी खरीद शुरू नहीं हुई। इससे नाराज किसानों ने मंडी समिति के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर…
Category: अन्य ख़बरें
नगर क्षेत्र में बढ़ते आवारा गाय और सांडों के चलते शहर वासियों का जीना दुश्वार
काशीपुर। नगर क्षेत्र में बढ़ते आवारा गाय और सांडों के चलते शहर वासियों का जीना दुश्वार हो गया है। नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गाय सांडों की संख्या में न सिर्फ और इजाफा होता दिखाई दे रहा है बल्कि इनका आतंक भी बढ़ गया है। यहां बता दें कि नगर क्षेत्र में इन दिनों चौराहों और हाइवे के साथ ही गली, मौहल्लों व कालौनियों में सांड और गायों के जमावड़ा लगा रहता हैं। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों के साथ ही महिलाओं और बुजुर्गों…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा: पैसेंजर ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर, मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग ठप
बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को बड़ा रेल हादसा हो गया, जिससे मुंबई-हावड़ा मार्ग पर रेल यातायात बाधित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गेवरा रोड से बिलासपुर की ओर आ रही एक पैसेंजर ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर हो गई। हादसे के बाद बिलासपुर-कटनी मार्ग और हावड़ा रूट की कई ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया गया है या फिर उन्हें डायवर्ट किया गया है। यह दुर्घटना शाम करीब चार बजे गतौरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच लाल खदान के पास हुई। बताया जा रहा है कि…
मुख्यमंत्री धामी का विपक्ष पर प्रहार: कहा – देवभूमि में अतिक्रमणकारी, विधर्मी और घुसपैठिए बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे
देहरादून। विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सरकार के कड़े निर्णयों से विपक्ष बौखला गया है, लेकिन देवभूमि उत्तराखंड में अतिक्रमणकारियों, विधर्मियों और घुसपैठियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि ऐसे लोगों को वहीं भेजा जाएगा, जहां से वे आए हैं।मदरसों को लेकर विपक्ष के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी मदरसे की आड़ में आतंक की फैक्ट्री चलाई जाएगी, तो सरकार…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नैनीताल राजभवन के मुख्य द्वार का किया शिलान्यास — 125 वर्षों की गौरवशाली विरासत को मिला नया स्वरूप
नैनीताल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को उत्तराखंड के नैनीताल स्थित ऐतिहासिक राजभवन के मुख्य द्वार का शिलान्यास किया। यह अवसर राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने का प्रतीकात्मक क्षण था, जिसे पूरे गरिमामय ढंग से मनाया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) भी उपस्थित रहे। राजभवन परिसर में आयोजित समारोह के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि यह धरोहर केवल उत्तराखंड की नहीं बल्कि पूरे देश की ऐतिहासिक और स्थापत्य विरासत का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि राजभवन का यह नया…
महिला से मोबाइल छीनकर भागा बदमाश निकला काशीपुर का हिस्ट्रीशीटर
काशीपुर। महिला से मोबाइल छीनकर भागे हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दबोचे गए हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं। यहां बता दें कि नई बस्ती विजय नगर निवासी नंदन सिंह की पत्नी मीना बिष्ट ने एक नवंबर को कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि बीती 31 अक्तूबर दोपहर करीब सवा दो बजे वह चामुंडा विहार के पास से स्कूल जा रही थीं। तभी बाइक सवार एक बदमाश ने उसका मोबाइल छीनकर भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी…
पिस्तौल और कारतूस समेत एक गिरफ्तार सरगना अभी पुलिस की पकड़ से दूर
काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में व थाना अध्यक्ष आईटीआई के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर काशीपुर के शिवलालपुर अमर झंडा गुलड़िया रोड से रामपुर मानपुर दत्त गांव को जाने वाली सड़क पर मौ0 आलिम पुत्र मौ0 हनीफ निवासी ग्राम बांसखेड़ा थाना आईटीआई को एक थेले के अंदर से 1 अदद पिस्टल सेल्फ फैक्ट्रीमेड 32 बोर मय 1 खोखा कारतूस 32 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 32…
सीएम धामी का संकल्प – राष्ट्रपति मुर्मु के आशीर्वाद और पीएम मोदी के मार्गदर्शन में बनेगा सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड
देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोनों ने प्रदेश के उज्जवल भविष्य और आत्मनिर्भरता के संकल्प पर जोर दिया। मुख्यमंत्री धामी ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आशीर्वाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और जनता के अटूट सहयोग से उत्तराखंड को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में स्थापित करने के विकल्प रहित संकल्प में हम अवश्य सफल होंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का जीवन…
बरसाती मौसम के बाद लक्ष्मीपुर माइनर कवर का काम पुन शुरू
काशीपुर। बरसाती मौसम खत्म होने के बाद नगर के बीच से निकलने वाली लक्ष्मीपुर माइनर का काम एक बार पुनः शुरू हो गया है। सिंचाई विभाग लगभग 880 मीटर को कवर कर चुका है। शहर के मध्य से गुजरने वाली करीब 3 किमी लंबी माइनर को कवर करने के लिए भारत सरकार ने 28-45 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई थी। नहर को कवर करने की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग को सौंपी है। विभाग ने मार्च 2024 से काम शुरू करा दिया था। माइनर को गिरीताल से मुरादाबाद रोड स्थित कार्बेट होटल…
कर्नाटक में राजभाषा विवाद फिर गरमाया, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बोले – केंद्र कर रहा कन्नड़ के साथ सौतेला व्यवहार
बेंगलुरु। कर्नाटक राज्योत्सव (1 नवंबर 2025) के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कन्नड़ भाषा को हाशिये पर धकेलते हुए हिंदी और अंग्रेजी को आक्रामक रूप से बढ़ावा दे रही है। उन्होंने इसे “सौतेला व्यवहार” बताते हुए कहा कि कर्नाटक हर वर्ष लगभग ₹4.5 लाख करोड़ रुपये केंद्र के राजस्व में योगदान देता है, इसके बावजूद राज्य की मातृभाषा के साथ उपेक्षा की जा रही है।सिद्धारमैया ने चेतावनी दी कि शिक्षा में हिंदी और अंग्रेजी…
