लोक निर्माण विभाग के कानों पर नहीं रेंग़ रही जूं सड़कों में गड्ढे आज भी बरकरार

काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने पूरे प्रदेश को गड्ढा मुक्त अभियान के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग को 31 अक्टूबर तक का समय दिया गया था कि प्रदेश में नेशनल हाईवे सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस और बार-बार अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी थी परंतु काशीपुर के बाजपुर रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के समीप कुछ और ही नजारा दिखा। जहां सड़क पर गड्ढा इस तरह धामी सरकार की नौकरशाही पर सवाल खड़ा कर रहा है कि सरकार का पैसा…

मां बाल सुंदरी परिणय सेवा संस्था ने कराया 31 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह

काशीपुर। मां बाल सुंदरी परिणय सेवा संस्था के बैनर तले 31 गरीब कन्याएं परिणय सूत्र में बंधीं। संस्था की ओर से उन्हें जरूरत की चीजें उपहार स्वरूप देकर विदा किया गया।आज सुबह रामलीला मैदान से घोड़ों पर सवार 31 दूल्हों की बारात निकाली गई। बारात की अगुवाई बाल सुंदरी परिणय सेवा संस्था के अध्यक्ष आनंद कुमार व महासचिव सुरेश शर्मा समेत बारात प्रमुखो ने की। चैती मैदान स्थित विवाह मंडप में पहुंचने पर बारात का स्वागत किया गया। आठवें सामूहिक विवाह समारोह में संस्था के धार्मिक कार्यक्रम प्रमुख पंडा विकास…

रजत जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनता को संबोधन – कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के दिल में बसता है उत्तराखंड, अब राज्य को स्वर्णिम भविष्य की ओर ले जाने का समय है”

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को प्रदेश की जनता को रजत जयंती के अवसर पर संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की रजत जयंती राज्य के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष और उपलब्धियों का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन और भविष्य के संकल्प का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में रजतोत्सव को एक बड़े समारोह के रूप में मनाया जाएगा ताकि हर नागरिक इस गौरवशाली यात्रा…

सांसद अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनाया गया इगास पर्व, अमित शाह, अजीत डोभाल और जुबिन नौटियाल समेत कई नामी हस्तियां रहीं उपस्थित

नई दिल्ली। उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोकसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के दिल्ली स्थित आवास पर इगास पर्व का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर इगास पूजन में भाग लिया और सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और…

समर स्टडी हाल विद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुलिस द्वारा ‘एक दौड़ देश के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन

काशीपुर। नगर क्षेत्र के जाने-माने समर स्टडी हाल विद्यालय प्रांगण में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष में काशीपुर पुलिस स्टेशन द्वारा ‘एक दौड़ देश के नाम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया । तत्पश्चात विद्यालय की अध्यक्षता श्रीमती मुक्ता सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने अपने दृढ़ संकल्प और नेतृत्व से देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया।उनकी जयंती हमें एकता और राष्ट्र प्रेम…

कांग्रेसियों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस मनाया

काशीपुर। लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर नव चेतना भवन स्थित कार्यालय पर गोष्ठी हुई। इस दौरान समस्त कांग्रेस जनों द्वारा दोनों महान व्यक्तित्वों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दोनों ही दृढ़ता के प्रतीक थे। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी में वैचारिक दृढ़ता और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता थी। उनके निर्णयों ने देश की राजनीति की दशा और दिशा को गहराई तक प्रभावित किया। प्रमुख रूप से बैंकों का राष्ट्रीयकरण, प्रिवीपर्स…

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन

काशीपुर। नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा व भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज पाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। स्टेडियम प्रभारी महेश्वर नेगी ने बताया की प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों में किया गया। एथलीट कोच सरफराज चौधरी ने बताया कि पुरुष वर्ग मे प्रथम स्थान पर बबलू व द्वितीय स्थान पर सौरभ सिंह व तृतीय स्थान पर विनोद चौधरी रहे। महिला वर्ग में प्रथम…

बाइक सवार को टक्कर मारने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में

काशीपुर। गांव बसई निवासी अनीस अहमद ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उसका पुत्र लईक बीती 18 अक्टूबर को सुबह करीब 8-30 बजे बाइक से अरशद उर्फ भूरी उर्फ पुष्पा को बैठाकर आलू फार्म मे मजदूरी करने के लिए जा रहा था। इस दौरान सरवरखेडा फ्रलाई ओवर के पास कार सवार जाकिर व उसके साथी रिहान, नौशाद ने सामने से उसके पुत्र की बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। आरोप है इन लोगों ने उसके पुत्र को जान से मारने धमकी देते हुए हॉकी से मारपीट की और नाक…

सरदार पटेल जयंती पर कोतवाली काशीपुर में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, मेडिकल कैंप भी लगा

राष्ट्र नायक सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कोतवाली काशीपुर क्षेत्र में “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दौड़ की शुरुआत लिटिल स्कॉलर स्कूल से हुई और समापन समर स्टडी स्कूल पर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी को प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम तिराहे के पास प्राइम हॉस्पिटल की ओर से एक निःशुल्क मेडिकल कैंप भी लगाया गया, जिसमें प्रतिभागियों…

दुबई में आयोजित विश्व मेयर सम्मेलन में — उर्वशी की भारत की साड़ी बनी पहचान

दुबई/ काशीपुर। महापौर दीपक बाली की धर्मपत्नी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली दुबई में आयोजित विश्व मेयर सम्मेलन के दौरान जिस साड़ी को पहनने से हिचकिचा रही थी उनकी वही साड़ी विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति की पहचान बन गई और जिसने भी उन्हें देखा वह उनकी भारतीय संस्कृति और साड़ी की प्रशंसा करता नजर आया। श्रीमती बाली बताती है कि 51 वर्ष की उम्र में मुझे पहली बार ज़िंदगी में इतना बड़ा अवसर मिला — जहाँ पूरी दुनिया के मेयर एक मंच पर एकत्र हुए। जब पता चला कि ड्रेस…