रजत जयंती उत्सव में उत्तराखंड का गौरवशाली क्षण: अब 9 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे मुख्य अतिथि, राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर होगा भव्य आयोजन

उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर रजत जयंती वर्ष मना रहा है, और इस गौरवशाली पल को और भी खास बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 9 नवंबर को देहरादून में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे। पहले प्रधानमंत्री का कार्यक्रम 11 नवंबर को निर्धारित था, जिसमें वे देहरादून स्थित एफआरआई (Forest Research Institute) में आयोजित रजत जयंती उत्सव के मुख्य समारोह में भाग लेने वाले थे। लेकिन अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा कार्यक्रम में संशोधन किया गया है और नई तारीख 9…

सोसाइटी द्वारा विद्यालय में स्कूली किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन

काशीपुर। प्रोस्पेरिटी डेवलपमेंट वेलफेयर सोसाइटी काशीपुर की महिला शाखा द्वारा नैनीताल के अंतर्गत सुंदरखाल स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए सेवा का सराहनीय कार्य किया गया। सोसाइटी की तरफ से छात्र-छात्राओं को स्कूल किट एवं बालिकाओं को वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान करीब 80 से 90 के बीच बच्चे उपस्थित रहे। वही बच्चों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए सोसाइटी के पदाधिकारियों ने उनके परिचय के साथ-साथ शिक्षा के महत्व को सरल भाषा में समझाया। बच्चों और शिक्षकों में इस पहल को लेकर विशेष उत्साह…

काशीपुर पुलिस ने लूट के वांछित इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर काशीपुर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान लूट के वांछित इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यहां बता दे की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वांछित अभियुक्त को लेकर काफी गंभीर हैं। इसी क्रम में उन्होंने काशीपुर पुलिस को निर्देशित किया कि कोई भी वांछित अभियुक्त छूटना नहीं चाहिए। इसी क्रम में पुलिस ने अभियान चलाते हुए इनामी लूट के वांछित अभियुक्त कुलवंत सिंह उर्फ पोला पुत्र हरभजन सिंह निवासी ग्राम शिवपुरी ठोटुपुरा थाना केलाखेड़ा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल…

स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिजली बिलों पर उपभोक्ताओं में आक्रोश, बोले – पहले जांच फिर वसूली

प्रदेशभर में स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं का विरोध तेज होता जा रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना या सहमति के उनके घरों में स्मार्ट मीटर बदले जा रहे हैं। पहले जहां दो महीने का बिल करीब एक हजार रुपये आता था, वहीं अब एक महीने में ही दो हजार से अधिक का बिल भेजा जा रहा है। इससे आम उपभोक्ता खासे परेशान हैं और उन्होंने बिजली विभाग से पारदर्शिता की मांग की है।देहरादून, हल्द्वानी और नैनीताल जैसे शहरों में भी उपभोक्ताओं ने बिजली बिल कई…

उत्तराखंड के किसानों को बड़ी राहत की उम्मीद: इस बार गन्ने का भाव 400 रुपये के पार जाने की संभावना, यूपी के बराबर बढ़ेगी कीमत

रुड़की — प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए इस बार राहत भरी खबर आने की संभावना है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने के दाम में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी के बाद अब उत्तराखंड में भी गन्ने के दाम जल्द घोषित होने की उम्मीद बढ़ गई है। किसानों को उम्मीद है कि इस बार गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल के पार जा सकता है।गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में गन्ने की अगेती प्रजाति का दाम 400 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। इसके…

भाजपा की आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी सुधार को लेकर बैठक

काशीपुर। भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को भाजपा की हुई बैठक में आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी सुधार से आम जन जीवन कैसे प्रभावित हुआ आदि पर विचार विमर्श हुआ।इस दौरान वक्ताओं ने स्वदेशी को अपनाने से भारतीय उद्योग लघु उद्योग को बढ़वा कैसे मिलेगा,राष्ट्रीयता कैसे मजबूत होगी आदि पर पूर्व संसद और दर्जा राज्यमंत्री बलराज पासी ने प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि जनता और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जीएसटी स्लैब में केंद्र सरकार ने कमी की है।जिससे वाहन सहित अन्य उत्पाद सस्ते हुए हैं।केंद्र और राज्य की…

सीमांत मिलम को पर्यटन की नई पहचान देंगे सीएम धामी, कहा- ‘साहसिक पर्यटन से बदलेगा जिले का भविष्य’

मुनस्यारी (पिथौरागढ़) के उच्च हिमालयी क्षेत्र स्थित मिलम गांव बुधवार को एक ऐतिहासिक दिन का साक्षी बना, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं दुर्गम पहाड़ियों और ऊंचाई भरे मार्गों को पार करते हुए यहां पहुंचे। यह पहली बार था जब किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री ने चीन सीमा से सटे इस अत्यंत कठिन और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों के बीच पहुंचकर उनका मनोबल बढ़ाया और देश की सीमाओं की रक्षा में उनके अदम्य साहस की प्रशंसा की। उन्होंने आईटीबीपी…

प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी का 4 नवंबर को काशीपुर में आगमन

काशीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 4 नवंबर को काशीपुर पधार रहे हैं। श्री धामी उस दिन शहरी विकास विभाग उत्तराखंड सरकार द्वारा उत्तराखंड के सभी नगर निगमों के मेयर समस्त नगर पालिकाओं नगर पंचायतों के निर्वाचित अध्यक्षगणो ,नगर निगम,नगर पालिका ,नगर पंचायतों के नगर आयुक्त और अधिशाषी अधिकारी गणों के काशीपुर में होने जा रहे एक दिवसीय सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन रामनगर रोड स्थित काशीपुर के अनन्या होटल में आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य निर्वाचित जनप्रतिनिधियों…

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन फिर टला, यात्रियों को अभी करना होगा इंतजार – अब नवंबर तक पूरी उम्मीद

दिल्ली से देहरादून की दूरी को महज ढाई घंटे में तय करने वाले दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन एक बार फिर टल गया है। करीब 210 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का उद्घाटन मूल रूप से अक्टूबर 2025 में प्रस्तावित था, जिसे अब नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। एनएचएआई के अनुसार, एक्सप्रेसवे के अंतिम चरण में आने वाली तकनीकी दिक्कतों और पर्यावरणीय मंजूरी से जुड़ी प्रक्रियाओं के कारण निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से शुरू होकर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून तक…

हाईकोर्ट से एचपीसीएल अधिकारियों को बड़ी राहत, अनुबंध विवाद को बताया सिविल मामला — आपराधिक कार्रवाई रद्द

नैनीताल। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के दो अधिकारियों के लिए नैनीताल हाईकोर्ट से बड़ी राहत की खबर आई है। अदालत ने उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमे को रद्द कर दिया है। यह फैसला न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान सुनाया।यह पूरा मामला एचपीसीएल के एक पूर्व एलपीजी डीलर मेसर्स देव भूमि गैस सर्विस से जुड़ा था। डीलर ने अधिकारियों — विनीत कुमार गोयल और एक अन्य — पर दस्तावेजों की जालसाजी और हेरफेर करने का आरोप लगाया था। आरोपों के अनुसार, डीलरशिप अनुबंध की…