काशीपुर। वरिष्ठ पत्रकार व उत्तराखड पत्रकार यूनियन ऊधम सिंह नगर के पूर्व जिलाध्यक्ष फणींद्र नाथ गुप्ता का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे बदायूँ के मूलनिवासी थे। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत वहीं से अमर उजाला के साथ की थी। उसके बाद रुद्रपुर आ गए। वे लम्बे समय तक रुद्रपुर में अमर उजाला ब्यूरो चीफ रहे। वे कुछ समय राष्ट्रीय सहारा में भी रहे । कोरोना काल में उनके इकलौते युवा पुत्र की मौत हो गई थी। जिससे उन्हें गहरा सदमा पहुंचा था और इस सदमे से बुरी तरह…
Category: अन्य ख़बरें
बंद पड़ी फैक्ट्री में तैनात गार्ड की हत्या का पुलिस ने तत्परता दिखाते किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर। महुआखेड़ा गंज स्थित बंद पड़ी फैक्ट्री में तैनात गार्ड की हत्या का आईटीआई पुलिस ने तीन दिन में खुलासा करते हुए आरोपी को बुलंदशहर से गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। घटना का खुलासा करते हुए आज पुलिस क्षेत्रधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि यूपी के जिला बुलंदशहर के ग्राम सैदपुरा निवासी करमवीर सिंह महुआखेड़ा गंज स्थित बंद पड़ी फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड थे और फैक्ट्री परिसर में ही रहते थे। बीते रविवार को उनका शव फैक्ट्री परिसर के मुख्य गेट के…
प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा संकट: 4 हजार से अधिक स्कूल बंदी की कगार पर, कई में गिनती के रह गए छात्र
प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था एक गंभीर और चिंताजनक दौर से गुजर रही है। सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो राज्य में एक-दो नहीं बल्कि चार हजार से अधिक सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जो बंदी की कगार पर खड़े हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 10 या उससे भी कम रह गई है। हैरानी की बात यह है कि वर्ष 2025 में प्रदेश में एक भी नया सरकारी स्कूल नहीं खुला, जबकि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के नाम पर लगातार योजनाएं चलाई जा रही हैं और शिक्षा विभाग…
नूतन वर्ष 2026 के आगमन पर लोगों ने जमकर लगाए
ठुमकेकाशीपुर। नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों ने बीती रात को जमकर जश्न मनाया। आधी रात को जैसे ही घड़ी की सुई 12 पर पहुंची, होटल, रेस्टोरेंट, सोसाइटी के साथ घरों में लोग झूम उठे। वहीं, इस मौके पर आसमान आतिशबाजी से जगमगा उठा। आतिशबाजी के साथ लोगों ने 2025 को अलविदा कहा और नए साल 2026 का जोरदार स्वागत किया। शहर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और सोसाइटी में अलग-अलग थीम पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं, कवियों ने लोगों से ठहाके लगवाए तो कहीं, गायकों…
उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुईं 112 नई बसें, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 साधारण, 10 वातानुकूलित और 2 वोल्वो बसों को शामिल किया गया। इस अवसर पर परिवहन निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का फोकस राज्य में सुरक्षित, सुदृढ़ और विश्वसनीय सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने पर है, ताकि आम जनता को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 का पहला दिन परिवहन निगम के लिए एक शुभ और सकारात्मक शुरुआत लेकर आया है। नई बसों…
उदयराज हिंदू इंटर कालेज कीएनएसएस शाखा इकाई का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ
काशीपुर। राजकीय नवीन उच्च प्राथमिक विद्यालय कटोराताल में उदयराज हिंदू इंटर कालेज की एनएसएस शाखा इकाई के तत्वावधान में सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि खड शिक्षा अधिकारी डी- के- साहू ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान एनएसएस स्वयं सेवकों ने स्वागत गीत, लक्ष्यगीत समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं कार्यक्रम अधिकारी दीपक शर्मा ने सात दिवसीय शिविर संचालन कार्यक्रम की रुपरेखा की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री साहू ने लक्ष्यगीत और एन-एस -एस के आदर्श वाक्य ‘मैं…
श्री रामकथा की अमृत वर्षा का समापन, पूर्व विधायक ने लिया आशीर्वाद
काशीपुर। श्री रामकथा की अमृत वर्षा अपने निर्धारित समय सायं 5 बजे थम गई और कथा व्यास मानस मर्मज्ञ पूज्यपाद पंडित बृजेश पाठक जी महाराज ने अपने रुग्ध कंठ से सभी श्रोतागण को उनके भविष्य के लिए सभी प्रकार की मंगल कामनाएं आशीर्वाद के रूप में दीं जिनको सुनकर श्रोतागण की आंखे भी भर आईं तथा अपने अश्रुपूरित नेत्रों से पूज्य व्यास जी महाराज के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घ जीवन की प्रभु श्री राम से प्रार्थना करते हुए विदाई दी। 31 दिसंबर को वर्तमान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के अन्यत्र…
विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में बड़ा हादसा: दो लोको ट्रेनों की टक्कर, 86 घायल; सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश
टीएचडीसी की निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना के भीतर दो लोको ट्रेनों के आपस में टकराने की गंभीर घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों को बेहतर और समयबद्ध चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।इस हादसे में कुल 86 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 68 घायलों को चमोली जिला अस्पताल और 18 घायलों को पिपलकोटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार चार लोगों को मामूली फ्रैक्चर हुआ है,…
IBPS परीक्षा घोटाला: सॉल्वर ऋषि से जुड़े 12 लाभार्थी भी घेरे में, बड़े आपराधिक षड्यंत्र की जांच तेज
सॉल्वर ऋषि की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपी से जुड़े डिजिटल और बायोमीट्रिक डेटा की गहन जांच में यह सामने आया है कि उसके जरिए नौकरी पाने वाले 12 लोग भी इस पूरे मामले में लाभार्थी रहे हैं। अब पुलिस इन सभी को एक संगठित आपराधिक षड्यंत्र का हिस्सा मानते हुए कार्रवाई की तैयारी कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि ऋषि ने इन 12 लोगों से कितनी रकम वसूली और क्या इस नेटवर्क में…
8वां वेतन आयोग: 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना, एरियर मिलने की भी उम्मीद
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें केंद्रीय वेतन आयोग को लेकर महत्वपूर्ण और पुष्टि योग्य जानकारी सामने आई है। मौजूदा 7वें वेतन आयोग की अवधि 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रही है, ऐसे में परंपरा के अनुसार नए वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जा सकती हैं। पिछले वेतन आयोगों के अनुभव को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि 8वें वेतन आयोग के लाभ भी इसी तिथि से लागू किए जा सकते हैं, भले ही इसकी औपचारिक घोषणा और क्रियान्वयन बाद…
