काशीपुर। गन्ना विकास परिषद द्वारा कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें गन्ना विकास निरीक्षक राजेश कुमार द्वारा कृषकों को विभागीय योजनाओं एवं गन्ना प्रजाति के बारे में जानकारी दी गई। कृषक गोष्ठी में गन्ना विकास निरीक्षक नरेंद्र कुमार मौर्य व गन्ना पर्यवेक्षक शीशपाल सिंह ने कीट एवं बीमारी, सहफसली खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी। किसानों द्वारा गन्ना लगाने के बाद आने वाली समस्याओं के बारे में बताया गया किसानों द्वारा बताया गया कि वह गन्ना इस कारण नहीं लगते की गन्ना फैक्ट्री स्वामियों द्वारा पुरानी पेमेंट…
Category: अन्य ख़बरें
अनियंत्रित डंपर बिजली के खबो व ट्रांस्फार्मर को तोड़ता हुआ बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में घुसा
काशीपुर। तेज रफ्रतार अनियंत्रित डंपर बिजली के खबो व ट्रांस्फार्मर को तोड़ता हुआ बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में घुस गया। घटना में चालक के गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पता चला है कि बीती देर रात्रि करीब 3 बजे डंपर संख्या सूपी22सीटी-5179 अनियंत्रित होकर अलीगंज रोड स्थित सड़क किनारे लेगे बिजली के खबो व खबो पर रखे ट्रांस्फार्मर को तोड़ता हुआ बैंक ऑफ इंडिया की शाखा की बिल्डिंग से टकरार गया तथा बैंक के एटीएम को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में…
पुलिस ने घर के बाहर चरस बेचते एक महिला को किया गिरफ्तार
काशीपुर। पुलिस ने घर के बाहर चरस बेचते एक महिला को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से 244 ग्राम चरस व हजारो की नकदी बरामद की है।आईटीआई कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान शंकरपुरी कालोनी में घर के बाहर चरस बेचती शशीबाला पत्नी जगत सिंह को गिरफ्रतार कर लिया जबकि चरस खरीद रहे युवक मौके से फरार हो गये। पुलिस ने महिला के कब्जे से 244 ग्राम चरस व 4900 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने महिला का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। पुलिस टीम में एसआई…
लाखों की चोरी का पर्दाफाश चोरी के माल समेत अन्तराज्यीय चोर गिरफ्तार
काशीपुर। बंद घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक अन्तराज्यीय शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्रतार कर लाखों की चोरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी गया सामान व नगदी को भी बरामद कर लिया है। बतादें कि मुरादाबाद रोड पर मेहरोत्रा हॉस्पिटल के पीछे साकेत नगर निवासी पीयूष चौहान पुत्र वीरेेंद्र सिंह बीती 8 मई को घर में ताला लगाकर परिवार सहित कहीं बाहर गये थे। इसी दौरान उनकी गैरमौजूदगी का लाभ उठाते हुए कुछ अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर घर में…
दहेज और मेहर विवाद ने छीनी पिता की जान, निकाह से पहले हार्ट अटैक से मौत, खटीमा में बवाल
खटीमा। खटीमा के इस्लामनगर क्षेत्र में रविवार को एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया जब दहेज और मेहर की रकम को लेकर हुए विवाद के बीच दुल्हन के पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित परिजनों ने दूल्हे समेत कई बारातियों को घेर लिया। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि कई बारातियों को जान बचाने के लिए पास के मकानों की छतों से कूदकर भागना पड़ा।जानकारी के अनुसार इस्लामनगर वार्ड नंबर-7 निवासी सादिक ठेकेदार की…
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू, जिलाधिकारी ने भरवाया गणना प्रपत्र, मतदाताओं से सहयोग की अपील
रुद्रपुर। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत सोमवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया का गणना प्रपत्र भरवाया गया। उप जिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रुद्रपुर मनीष बिष्ट तथा बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया पूरी कराई।गणना प्रपत्र भरने के उपरांत जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जनपद…
मुख्यमंत्री धामी के आशीर्वाद से रामनगर काशीपुर रोड का निर्माण कार्य शुरू: महापौर दीपक बाली के प्रयास लाए रंग
काशीपुर। लो अब काशीपुर से रामनगर और रामनगर से काशीपुर आने जाने वाले क्षेत्र के लोगों एवं पर्यटकों को परेशानी नहीं होगी क्योंकि 2 दिन पूर्व ही 5 जून को 16 करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से बनने वाली जिस काशीपुर रामनगर रोड का प्रदेश के यशस्वी एवं विकास की दूरदर्शी सोच रखने वाले युवा हृदय सम्राट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल शिलान्यास किया था आज उसका निर्माण शुरू हो गया और महापौर दीपक बाली ने रामनगर रोड पर स्थित आर ओ बी के पास निर्माण कार्य का…
उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू, सोमवार से मतदाताओं को बांटे जाएंगे गणना फार्म
देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सोमवार से प्रदेशभर में मतदाताओं को गणना फार्म वितरित करने का कार्य शुरू किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी मतदाताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का सहयोग करने की अपील की है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के सभी 11,733 बीएलओ को गणना फार्म उपलब्ध करा दिए गए हैं। विशेष अभियान के तहत राज्य के प्रत्येक मतदाता तक गणना फार्म पहुंचाया जाएगा, जिससे मतदाता सूची को और अधिक सटीक एवं…
काशीपुर में पहली बार IVUS तकनीक से सफल हृदय उपचार, आगरा के 32 वर्षीय मरीज को मिला नया जीवन
काशीपुर। सहोता सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं न्यूरो एंड रोबोटिक सेंटर, काशीपुर में हृदय रोग उपचार के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई। अस्पताल में पहली बार Intravascular Ultrasound (IVUS) तकनीक की सहायता से एक जटिल हृदय प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न की गई।यह प्रक्रिया आगरा निवासी 32 वर्षीय मरीज पर की गई, जो बेहतर उपचार की उम्मीद में काशीपुर आया था। मरीज को हृदय संबंधी समस्या के कारण विशेषज्ञ उपचार की आवश्यकता थी। विस्तृत जांच के बाद उपचार टीम ने IVUS तकनीक का उपयोग करते हुए रक्त वाहिका की अंदरूनी…
खेत बचाओ अभियान में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान
काशीपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को काशीपुर स्थित गन्ना प्रेक्षागृह में आयोजित राष्ट्रव्यापी “खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, कृषि विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसानों की मेहनत और नई तकनीकों को अपनाने की सोच कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों से…
