काशीपुर। गन्ना विकास परिषद द्वारा कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें गन्ना विकास निरीक्षक राजेश कुमार द्वारा कृषकों को विभागीय योजनाओं एवं गन्ना प्रजाति के बारे में जानकारी दी गई। कृषक गोष्ठी में गन्ना विकास निरीक्षक नरेंद्र कुमार मौर्य व गन्ना पर्यवेक्षक शीशपाल सिंह ने कीट एवं बीमारी, सहफसली खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी। किसानों द्वारा गन्ना लगाने के बाद आने वाली समस्याओं के बारे में बताया गया किसानों द्वारा बताया गया कि वह गन्ना इस कारण नहीं लगते की गन्ना फैक्ट्री स्वामियों द्वारा पुरानी पेमेंट नहीं दी गई और आसपास के क्षेत्र में गन्ना फैक्ट्री का ना होना बताया गया। गोष्ठी में किसान वेद प्रकाश तिवारी, राजेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, राजेश कुमार, हरजीत सिंह, मनिंदर सिंह, जसविंदर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
