देहरादून। प्राकृतिक आपदाओं और वर्षा जनित संकटों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील उत्तराखंड ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रभावी पहचान दर्ज कराई है। ओडिशा के पुरी में 3 से 5 जून 2026 तक आयोजित ब्रिक्स आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डिजास्टर रिस्क रिडक्शन) कार्य समूह की द्वितीय तकनीकी बैठक में उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की व्यापक सराहना की गई।भारत की अध्यक्षता में आयोजित इस तीन दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब,…
Day: June 8, 2026
साइबर ठगी पीड़ितों को बड़ी राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फ्रीज धनराशि वापस पाने का अवसर
देहरादून। साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने के लिए गृह मंत्रालय ने एक नई और महत्वपूर्ण व्यवस्था शुरू की है। अब साइबर अपराध का शिकार हुए लोगों को अपनी फ्रीज (होल्ड) की गई धनराशि वापस पाने के लिए पुलिस थानों, बैंकों और विभिन्न कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (आई4सी) द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल (एमआरएम) पोर्टल शुरू किया गया है। इस नई सुविधा के माध्यम से साइबर ठगी के…
अवैध कच्ची शराब समेत युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
काशीपुर। गश्त के दौरानकुंडा कोतवाली पुलिस ने नैनी पेपर मिल के पास बाबरखेड़ा जाने वाली सड़क के मुहाने पर कच्ची शराब की तस्करी कर ले जाते श्यामनगर निवासी गिरधारी लाल पुत्र स्व- प्रसादी राम को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से एक ग्रे रंग के कपड़े के थैले के अंदर से 60 पाउच करीब 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी का आबकारी एक्ट की धारा 60(1) के तहत चालान किया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सोनू सिंह व कांस्टेबल राजीव कुमार शामिल रहे।
गन्ना विकास परिषद ने किया कृषक गोष्ठी का आयोजन
काशीपुर। गन्ना विकास परिषद द्वारा कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें गन्ना विकास निरीक्षक राजेश कुमार द्वारा कृषकों को विभागीय योजनाओं एवं गन्ना प्रजाति के बारे में जानकारी दी गई। कृषक गोष्ठी में गन्ना विकास निरीक्षक नरेंद्र कुमार मौर्य व गन्ना पर्यवेक्षक शीशपाल सिंह ने कीट एवं बीमारी, सहफसली खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी। किसानों द्वारा गन्ना लगाने के बाद आने वाली समस्याओं के बारे में बताया गया किसानों द्वारा बताया गया कि वह गन्ना इस कारण नहीं लगते की गन्ना फैक्ट्री स्वामियों द्वारा पुरानी पेमेंट…
अनियंत्रित डंपर बिजली के खबो व ट्रांस्फार्मर को तोड़ता हुआ बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में घुसा
काशीपुर। तेज रफ्रतार अनियंत्रित डंपर बिजली के खबो व ट्रांस्फार्मर को तोड़ता हुआ बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में घुस गया। घटना में चालक के गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पता चला है कि बीती देर रात्रि करीब 3 बजे डंपर संख्या सूपी22सीटी-5179 अनियंत्रित होकर अलीगंज रोड स्थित सड़क किनारे लेगे बिजली के खबो व खबो पर रखे ट्रांस्फार्मर को तोड़ता हुआ बैंक ऑफ इंडिया की शाखा की बिल्डिंग से टकरार गया तथा बैंक के एटीएम को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में…
पुलिस ने घर के बाहर चरस बेचते एक महिला को किया गिरफ्तार
काशीपुर। पुलिस ने घर के बाहर चरस बेचते एक महिला को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से 244 ग्राम चरस व हजारो की नकदी बरामद की है।आईटीआई कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान शंकरपुरी कालोनी में घर के बाहर चरस बेचती शशीबाला पत्नी जगत सिंह को गिरफ्रतार कर लिया जबकि चरस खरीद रहे युवक मौके से फरार हो गये। पुलिस ने महिला के कब्जे से 244 ग्राम चरस व 4900 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने महिला का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। पुलिस टीम में एसआई…
लाखों की चोरी का पर्दाफाश चोरी के माल समेत अन्तराज्यीय चोर गिरफ्तार
काशीपुर। बंद घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक अन्तराज्यीय शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्रतार कर लाखों की चोरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी गया सामान व नगदी को भी बरामद कर लिया है। बतादें कि मुरादाबाद रोड पर मेहरोत्रा हॉस्पिटल के पीछे साकेत नगर निवासी पीयूष चौहान पुत्र वीरेेंद्र सिंह बीती 8 मई को घर में ताला लगाकर परिवार सहित कहीं बाहर गये थे। इसी दौरान उनकी गैरमौजूदगी का लाभ उठाते हुए कुछ अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर घर में…
दहेज और मेहर विवाद ने छीनी पिता की जान, निकाह से पहले हार्ट अटैक से मौत, खटीमा में बवाल
खटीमा। खटीमा के इस्लामनगर क्षेत्र में रविवार को एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया जब दहेज और मेहर की रकम को लेकर हुए विवाद के बीच दुल्हन के पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित परिजनों ने दूल्हे समेत कई बारातियों को घेर लिया। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि कई बारातियों को जान बचाने के लिए पास के मकानों की छतों से कूदकर भागना पड़ा।जानकारी के अनुसार इस्लामनगर वार्ड नंबर-7 निवासी सादिक ठेकेदार की…
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू, जिलाधिकारी ने भरवाया गणना प्रपत्र, मतदाताओं से सहयोग की अपील
रुद्रपुर। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत सोमवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया का गणना प्रपत्र भरवाया गया। उप जिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रुद्रपुर मनीष बिष्ट तथा बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया पूरी कराई।गणना प्रपत्र भरने के उपरांत जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जनपद…
मुख्यमंत्री धामी के आशीर्वाद से रामनगर काशीपुर रोड का निर्माण कार्य शुरू: महापौर दीपक बाली के प्रयास लाए रंग
काशीपुर। लो अब काशीपुर से रामनगर और रामनगर से काशीपुर आने जाने वाले क्षेत्र के लोगों एवं पर्यटकों को परेशानी नहीं होगी क्योंकि 2 दिन पूर्व ही 5 जून को 16 करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से बनने वाली जिस काशीपुर रामनगर रोड का प्रदेश के यशस्वी एवं विकास की दूरदर्शी सोच रखने वाले युवा हृदय सम्राट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल शिलान्यास किया था आज उसका निर्माण शुरू हो गया और महापौर दीपक बाली ने रामनगर रोड पर स्थित आर ओ बी के पास निर्माण कार्य का…
