स्मैक व इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ युवक की गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से 8-98 ग्राम अवैध स्मैक समेत इलैक्ट्रानिक तराजू व 1200 रुपये नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। बांसफोड़ान चौकी पुलिस ने चैकिंग के दौरान मुरादाबाद रोड स्थित डिजाइन सेंटर के पास से मोहल्ला अल्ली खा निकट रहमत शाह मजार निवासी फिरोज खा पुत्र सलीम खा को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से 8-98 ग्राम अवैध स्मैक समेत इलैक्ट्रानिक तराजू व 1200 रुपये नकदी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह…

पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शिकायतों के लिए विशेष पहल की

काशीपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर काशीपुर पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान को प्राथमिकता देते हुए महिला शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष पहल की गई। इस अवसर पर काशीपुर कोतवाली पर प्राप्त महिला संबंधी शिकायतों/अन्य शिकायतों को अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर द्वारा स्वयं सुना तथा मौके पर ही 15 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिसमें 2 मामलों में अभियोग पंजीकृत किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में आयोजित इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना तथा उनकी समस्याओं के समाधान के…

शहर को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाने हेतु महापौर और नगर आयुक्त ने की महत्वपूर्ण बैठक

काशीपुर। शहर को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाने हेतु महापौर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक मैं गहन मंथन किया गया। बैठक में महापौर दीपक बाली ने कहा कि हमारी सबसे पहली और बड़ी जिम्मेदारी है कि हम अपने शहर को पूरी तरह से साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाएं। जनता को जागरूक किया जाए और समझाया जाए कि यह शहर उसका है और उसी के सहयोग के बगैर यह शहर साफ स्वच्छ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जब शहर साफ…

ज्ञानार्थी कॉलेज ने जयपुर में विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया

काशीपुर। ज्ञानार्थी कॉलेज के फैशन विभाग द्वारा विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने के उद्देश्य से राजस्थान की राजधानी जयपुर के लिए तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने राजस्थानी कला, ऐतिहासिक स्थापत्य और वस्त्र उद्योग से जुड़ी तकनीकों का गहन अध्ययन किया। पहला शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध अल्बर्ट हॉल म्यूजियम का दौरा किया। यहाँ छात्रों ने इंडो-सारासेनिक वास्तुकला शैली का अवलोकन किया और संग्रहालय में संरक्षित प्राचीन परिधान, धातु शिल्प तथा मिस्र की ममी को देखा। इस…

काशीपुर में 19 मार्च से प्रारंभ होगा उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध चैती मेला

काशीपुर। पौराणिक नगरी काशीपुर में उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध चेती मेले की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। चैत्र नवरात्र के साथ 19 मार्च से प्रारंभ होने वाले इस मेले को लेकर मंदिर परिसर में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। मंदिर के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई नई व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में यात्रियों के लिए चार नए यात्री निवास बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु निशुल्क ठहर…

2025 में उत्तराखंड के 9 जिलों में लंबित केसों में कमी आयी:नदीम

काशीपुर। उत्तराखंड के न्यायालयों में वर्ष 2026 के प्रारम्भ में 3 लाख 35 हजार 422 केस लंबित थे जो 2025 के प्रारंभ में लंबित केसों की संख्या से 48812 केस कम हैं। वर्ष 2025 में उत्तराखंड के 9 जिलों में लंबित केसों में कमी आयी है जिसका कारण फाइल होने वाले केसों की संख्या से अधिक संख्या में केसों का निपटारा करना हैं। यह जानकारी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के लोक सूचना अधिकारी द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुई है। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार…

एक और वारंटी पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कोतवाली पुलिस ने चैक वाउंस के एक वारंटी को गिरफ्रतार किया है। लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित न होने पर पुलिस ने जारी वारंट के आधार पर उमेश पुत्र भगवान दास निवासी धीमर कॉलोनी गोपीपुरा पोस्ट हेमपुर को गिरफ्रतार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय सिंह व कांस्टेबल दीपक शामिल शामिल रहे।

बंगाल में ‘परिवर्तन यात्रा’ के दौरान सीएम धामी का टीएमसी पर हमला, कहा— जनता बदलाव के लिए तैयार

पश्चिम बंगाल में चल रहे भाजपा के परिवर्तन यात्रा अभियान के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार के शासन में राज्य की जनता ने वर्षों तक अत्याचार, भय और भ्रष्टाचार का सामना किया है। मुख्यमंत्री धामी ने दावा किया कि अब पश्चिम बंगाल की जनता राजनीतिक बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है और भारतीय जनता पार्टी राज्य के हर गांव तक पहुंचकर जनसंपर्क कर रही है।सीएम धामी ने कहा कि बंगाल के…

विभिन्न स्थानों से कच्ची शराब समेत चार व्यक्ति गिरफ्तार

काशीपुर। गश्त के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार लोगों को गिरफ्रतार कर उनके कब्जे से 112 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।प्रतापपुर चौकी पुलिस ने हेमपुर इन्क्लेब रोड स्थित पर्वतीय कालोनी से पाण्डेय कालोनी निवासी कृष्णा कुमार उर्फ सूरज कुुमार पत्रु सभाष चन्द्र के कब्जे से 15 लीटर, टांडा उज्जैन चौकी पुलिस ने ढकिया गुलाबो रोड से ग्राम टीला नं- 4 पोस्ट पुरनुपर थाना हजारा पीलीभीत व हाल ग्राम बरखेड़ी काशीपुर निवासी अजय सिंह पुत्र बल्देव सिंह के कब्जे से 17 लीटर कच्ची शराब, पैगा चौकी पुलिस ने…

मंदिर में तोड़फोड़ करने के आरोपी युवक को लोगों ने किया पुलिस के हवाले

काशीपुर। नगर के हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ करते एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। बीती रात्रि सुभाष नगर स्थित हनुमान मंदिर में एक युवक ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब इसका पता सुभाष नगर निवासी देवेश राज अरोड़ा पुत्र स्व- संत लाल की माता को लगा तो उन्होंने इसकी सूचना अपने पुत्र देवेश राज को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे देवेश कुमार ने देखा कि एक युवक मंदिर में तोड़-फोड़ रहा हैं। जब उन्होंने उसे…