जन्माष्टमी पर कला मंदिर में प्रतिभा प्रदर्शन प्रतियोगिता में जागृति पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम

काशीपुर। मानपुर रोड स्थित कला मंदिर में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आयोजित प्रतिभा प्रदर्शन प्रतियोगिता में शहर एवं शहर के बाहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में जागृति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।ड्राइंग प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा आयशा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, ड्राइंग प्रतियोगिता के प्रथम दिवस में समृद्धि, सोनी, प्रियांशी और अंश ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन चारु,…

पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश, डीएम ने अधिकारियों को दी समयसीमा

रुद्रपुर, 7 सितंबर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सैनिक परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनपद के भूतपूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों के आश्रितों और वीरांगनाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण परिषद के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की समस्याओं का समाधान शासन-प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और बैठक में सामने आए प्रत्येक मामले को गंभीरता…

शिक्षक सम्मान समारोह काश्री कायस्थ सभा ने किया आयोजन

काशीपुर। श्री कायस्थ सभा की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षिका राजबाला भटनागर रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में तराई इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बसंत बल्लभ भट्ट, व्यापार मंडल काशीपुर के महामंत्री अमन बाली, वसुधैव समिति काशीपुर के अध्यक्ष प्रशांत सिंह, अधिवक्ता परिषद काशीपुर के अध्यक्ष आनंद स्वरूप रस्तोगी…

नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, 46 स्कूलों ने लौटाए 39 लाख रुपये

नैनीताल। जिले में निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों से नियमों के विपरीत शुल्क वसूले जाने के मामलों पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई का असर अब दिखाई देने लगा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के बाद जिले के 46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से अतिरिक्त रूप से वसूली गई 39 लाख पांच हजार 405 रुपये की धनराशि वापस कर दी है या फिर उसे अन्य शुल्क में समायोजित किया गया है। शिक्षा विभाग की जांच में सामने आया कि कई निजी विद्यालयों में स्थानांतरण प्रमाण पत्र यानी…

महापौर बाली के आवास पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का हुआ स्वागत

काशीपुर। रुद्रपुर जाते समय आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जिला अध्यक्ष मनोज पाल के साथ महापौर दीपक बाली के आवास पर पहुंचे जहां महापौर श्री बाली और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट से विभिन्न समसामयिक विषयों पर संवाद भी हुआ।इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट आगामी 9 एवं 10 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन के दो दिवसीय रुद्रपुर एवं हल्द्वानी प्रवास को लेकर होने वाली तैयारियों की बैठक में भाग…

ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड शेर सिंह की डंपर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

काशीपुर। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड शेर सिंह की डंपर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा आज तड़के करीब चार बजे कुंडेश्वरी चौराहे से ढकिया रोड पर कुमार ब्लॉक मोड़ के पास हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पुलिस ने डंपर चालक के संबंध में जांच शुरू की है। पता चला है कि कुंडेश्वरी के पच्चा वाला बंगाली कॉलोनी निवासी होमगार्ड शेर सिंह काशीपुर कोतवाली में ड्यूटी समाप्त करने के बाद आज तड़के बाइक…

महापौर ने किया हरदीप शर्मा के नए कार्यालय का उद्घाटन

काशीपुर। अधिवक्ता एवं समाजसेवी हरदीप शर्मा के नए कार्यालय का शुभारंभ महापौर दीपक बाली ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली जी की धर्मपत्नी उर्वशी दत्त बाली और हरि प्रकाश शर्मा, अध्यक्ष ब्राह्मण सभा समिति विशिष्ट अतिथि रहे। मातृशक्ति ने अतिथियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। समारोह में रेनू शर्मा, नवदीप शर्मा, महेंद्र सिंह एडवोकेट और विशाऽा बिश्नोई सहित अन्य लोगों ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। महापौर दीपक बाली ने कहा कि हरदीप…

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके मार्गदर्शन पर चलने का लिया संकल्प

काशीपुर। नगर के उदयराज हिंदू इंटर कालेज में शिक्षक दिवस पर महान दार्शनिक, शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता समेत शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्रों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। तत्पश्चात छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं वक्ताओं ने डा राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल बौद्धिक ज्ञान देना या रोजगार मुहैया कराने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि मनुष्य के सर्वांगीण और मानवीय मूल्यों के विकास को भी बढ़ावा देने वाली होनी चाहिए।…

श्रीरामकथा में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का मार्मिक वर्णन किया

काशीपुर। नगर के महाराजा अग्रसेन पार्क में चल रही सप्तदिवसीय संगीतमय श्रीरामकथा के दूसरे दिन अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास पूज्य श्री गोपालानंद जी महाराज ने श्रीराम चरितमानस के विभिन्न प्रसंगों के साथ भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का मार्मिक वर्णन किया। कथा के दौरान शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।कथा व्यास ने बताया कि भगवान भोलेनाथ जब देवताओं गणों के साथ बारात लेकर महाराज हिमाचल के घर पहुंचे तो उनके स्वरूप को देखकर माता पार्वती की मां महारानी मैना अपनी सुध-बुध खो बैठीं।…

कांग्रेस दलित समाज का अपमान नहीं सहेगी:अलका पाल

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि 7 सितंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास घेराव ऐतिहासिक होगा। महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि दलित वर्ग के अपमान से जुड़े इस संवेदनशील मामले में भाजपा का संवेदनहीनता पूर्ण रवैया चिंता का विषय है। समाज में समानता की बात करने वाली भाजपा शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ कोई भी कठोर कार्यवाही करने को तैयार नहीं है। अलका पाल ने कहा कि आखिर भाजपा बताएं कि दलित समाज के प्रति इतना भेदभाव क्यों ?…