ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड शेर सिंह की डंपर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

काशीपुर। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड शेर सिंह की डंपर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा आज तड़के करीब चार बजे कुंडेश्वरी चौराहे से ढकिया रोड पर कुमार ब्लॉक मोड़ के पास हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पुलिस ने डंपर चालक के संबंध में जांच शुरू की है। पता चला है कि कुंडेश्वरी के पच्चा वाला बंगाली कॉलोनी निवासी होमगार्ड शेर सिंह काशीपुर कोतवाली में ड्यूटी समाप्त करने के बाद आज तड़के बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुंडेश्वरी चौराहे से ढकिया रोड पर कुमार ब्लॉक मोड़ के पास एक डंपर चालक संख्या एचआर74 बी7931 ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित डंपर की चपेट में बाइक सवार शेर सिंह आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में डंपर व बाईक भी क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। शेर सिंह की मौत की ऽबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि मृतक शेर सिंह के दो बेटे हैं, जिनके नाम संजू और आकाश बताए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment