महापौर ने किया हरदीप शर्मा के नए कार्यालय का उद्घाटन

काशीपुर। अधिवक्ता एवं समाजसेवी हरदीप शर्मा के नए कार्यालय का शुभारंभ महापौर दीपक बाली ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली जी की धर्मपत्नी उर्वशी दत्त बाली और हरि प्रकाश शर्मा, अध्यक्ष ब्राह्मण सभा समिति विशिष्ट अतिथि रहे। मातृशक्ति ने अतिथियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। समारोह में रेनू शर्मा, नवदीप शर्मा, महेंद्र सिंह एडवोकेट और विशाऽा बिश्नोई सहित अन्य लोगों ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। महापौर दीपक बाली ने कहा कि हरदीप शर्मा सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहते हैं। जनसमस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने वाले जागरूक लोगों की समाज को आवश्यकता है।उन्होंने हरदीप शर्मा को नए कार्यालय के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कार्यालय जरूरतमंदों को विधिक मार्गदर्शन देने के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के लिए उपयोगी मंच साबित होगा। समारोह में सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने भी सहभागिता की।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment