डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके मार्गदर्शन पर चलने का लिया संकल्प

काशीपुर। नगर के उदयराज हिंदू इंटर कालेज में शिक्षक दिवस पर महान दार्शनिक, शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता समेत शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्रों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। तत्पश्चात छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं वक्ताओं ने डा राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल बौद्धिक ज्ञान देना या रोजगार मुहैया कराने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि मनुष्य के सर्वांगीण और मानवीय मूल्यों के विकास को भी बढ़ावा देने वाली होनी चाहिए। जिससे छात्रों में प्रेम,सत्य और सौंदर्य के मूल्य जाग्रत हो सकें। वहीं छात्रों ने गुरु-शिष्य परंपरा का बोध कराते हुए गुरु के वचनों और उनके मार्गदर्शन को ही अपने जीवन में आत्मसात करने पर जोर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के वाणिज्य प्रवक्ता कवि शुभम लोहनी ने – ‘लेकिन शिक्षक ही बच्चों का दूजा भाग्य विधाता है’ रचना पढ़कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। उधर तनिष्क शोरूम की ओर से विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मेजर मुनीशकांत शर्मा वरिष्ठ प्रवक्ता महेश चंद्र आर्या पूर्व प्रवक्ता संजय शर्मा मनोज शर्मा विजय पाल सिंह चौहान दीपक शर्मा गौरव सोनी रणधीर सिंह कौशलेश गुप्ता मुकेश पाल मनोज कुमार विश्नोई कपिल त्यागी अनिल कुमार सिंह प्रमोद कुमार राजेन्द्र कुमार जैन एकता अग्रवाल रंजना सिंह नीलम सूंठा समेत शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र मौजूद रहे। वही सर्वपल्ली डॉ- राधाकृष्णन के जन्मदिवस एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर जनजीवन उत्थान समिति के तत्वावधान में श्री जगदीश प्रेरणा भवन के सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में उत्तराखंड रत्न से सम्मानित वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान नहीं करते, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं। व्यक्ति के जीवन की मजबूत नींव रखने में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि हमें गुरुजनों का सम्मान करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन का निर्माण करना चाहिए। गुरु की प्रेरणा से भारत को विश्वगुरु बनाने में योगदान देना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गौरव की बात है कि आज पूरा विश्व भारत को अपना गुरु मानकर उन्नति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर डॉ- सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गोष्ठी में भास्कर त्यागी एडवोकेट, वीके मिश्रा, देवांग मिश्रा एडवोकेट, सैयद आसिफ अली एडवोकेट, अचल वर्मा एडवोकेट सहित अन्य लोगों ने विचार रऽे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment