शिक्षक सम्मान समारोह काश्री कायस्थ सभा ने किया आयोजन

काशीपुर। श्री कायस्थ सभा की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षिका राजबाला भटनागर रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में तराई इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बसंत बल्लभ भट्ट, व्यापार मंडल काशीपुर के महामंत्री अमन बाली, वसुधैव समिति काशीपुर के अध्यक्ष प्रशांत सिंह, अधिवक्ता परिषद काशीपुर के अध्यक्ष आनंद स्वरूप रस्तोगी तथा सूर्या रोशनी लिमिटेड काशीपुर के सीजीएम (एचआर) संजीव कुमार मित्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कायस्थ सभा काशीपुर की संरक्षक कांति सक्सेना ने की।समारोह में सुनीता सक्सेना, सुनीता चक्रपाणि, शकुन सक्सेना, आशीष भटनागर, प्रदीप सक्सेना, रामवतार सक्सेना, अनूप सक्सेना, सरिता सक्सेना, प्रभात सक्सेना, समता भटनागर, पूजा भटनागर, मनोज कुमार सक्सेना, सुविज्ञ सक्सेना, सार्थक सक्सेना, प्रज्ञा सक्सेना सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभा का आभार व्यक्त किया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment