नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, 46 स्कूलों ने लौटाए 39 लाख रुपये

नैनीताल। जिले में निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों से नियमों के विपरीत शुल्क वसूले जाने के मामलों पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई का असर अब दिखाई देने लगा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के बाद जिले के 46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से अतिरिक्त रूप से वसूली गई 39 लाख पांच हजार 405 रुपये की धनराशि वापस कर दी है या फिर उसे अन्य शुल्क में समायोजित किया गया है। शिक्षा विभाग की जांच में सामने आया कि कई निजी विद्यालयों में स्थानांतरण प्रमाण पत्र यानी…

सीएम धामी आज शुरू करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

देहरादून। प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर अवसर और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के माध्यम से राज्य के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग के साथ उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आर्थिक अथवा भौगोलिक परिस्थितियों के कारण महंगी कोचिंग से वंचित रहने वाले युवाओं को भी बेहतर तैयारी का अवसर मिल सकेगा। योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं के…