उत्तराखंड की धामी सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा, 4 साल में 25 हजार युवाओं को मिली सरकारी जॉब

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में युवाओं को रोजगार के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। इस अवधि में रिकॉर्ड 25 हजार युवाओं का चयन विभिन्न सरकारी विभागों में हुआ है। शनिवार को इसी क्रम में जनजाति कल्याण विभाग के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में चयनित 15 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।सीएम धामी ने 4 जुलाई 2021 को पदभार ग्रहण किया था। इसके बाद से सरकार ने युवाओं को रोजगार और कौशल विकास पर विशेष फोकस किया है। लोक…

श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को समर्पित नगर कीर्तन के स्वागत की तैयारियां पूर्ण सीएम धामी करेंगे संगत के दर्शन

काशीपुर। श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के गुरु गद्दी पर बैठने के 350वें वर्ष दिवस एवं सिख समाज के 9वें गुरु तेगबहादुर साहब जी एवं उनके साथ ही शहीद हुए भाई मती दास जी, भाई सती दास जी एवं भाई दयाला जी के 350 वें शहीदी दिवस को समर्पित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी अमृतसर साहिब के द्वारा एक शहीदी नगर कीर्तन जो आसाम से चलकर लगभग 2500 किमी- में जगह-जगह पर सिक्खों के बड़े स्थानों पर रुकते हुए सोमवार 8 सितंबर को काशीपुर श्री ननकाना साहिब गुरुद्वारे में विश्राम कर…

“उत्तराखंड की तरक्की की धुरी बनेगी मातृशक्ति: CM धामी” राज्य आंदोलन से विकास तक महिलाओं का अहम योगदान, शिक्षा व रोजगार सुधारों पर भी बोले मुख्यमंत्री।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कहा कि उत्तराखंड के विकास और तरक्की की असली संवाहक यहां की मातृशक्ति ही बनेंगी। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा केदारनाथ के दर से स्पष्ट कहा था कि आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा। मुख्यमंत्री धामी ने जोर देकर कहा कि इस ऐतिहासिक प्रगति में सबसे बड़ी भागीदारी और योगदान प्रदेश की महिलाओं का ही रहेगा।राजभवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने हमेशा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण…

नई टिहरी: 27 सितंबर को होंगे श्री देव सुमन विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, कुलपति की अध्यक्षता में तैयारियों की हुई विस्तृत समीक्षा बैठक

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति का सबसे बड़ा पर्व माने जाने वाले छात्र संघ चुनाव इस वर्ष 27 सितंबर 2025 को आयोजित किए जाएंगे। शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनाव से जुड़ी तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। इस बैठक में सभी संकायाध्यक्षों, अधिष्ठाताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता होगी। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था, मतदाता सूची, मतदान केंद्रों की व्यवस्था, चुनाव प्रक्रिया और…

ट्रैक्टर से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे सीएम धामी, कहा – सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है

लक्सर। प्रदेश में भारी वर्षा और प्राकृतिक आपदा से उत्पन्न संकट के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार शाम को हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों में पहुंचे। सीएम धामी ने ट्रैक्टर और राफ्ट के जरिए जलभराव से घिरे महाराजपुर, गंगदासपुर और पंडितपुरी गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक व आपदा प्रबंधन अधिकारियों को राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रभावित लोगों की…

उधमसिंहनगर: एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में काशीपुर पुलिस ने हत्या के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा और बाइक बरामद

काशीपुर। उधमसिंह नगर जनपद में बीती 31 अगस्त की रात मोटरसाइकिल की चाबी निकालने को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां तीन युवकों ने मिलकर जसबीर सिंह नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि किसी भी हाल में आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। एसएसपी के सख्त रुख और त्वरित कार्रवाई…

UKPSC: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दरोगा भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, 12 जनवरी को हुई थी परीक्षा

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने दरोगा भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 12 जनवरी को आयोजित की गई थी। आयोग ने इस परीक्षा के अंतर्गत पुलिस उप निरीक्षक, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी और गुल्मनायक पुरुष के पदों पर भर्ती प्रक्रिया चलाई थी। पहले इसका प्रोविजनल रिजल्ट 14 मई को जारी किया गया था, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) कराया गया। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आयोग ने अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है।जारी परिणाम के अनुसार, पुलिस उप…

डॉ मनीष कुमार अग्रवाल को ‘उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान’ से विधायक ने किया सम्मानित

काशीपुर। भारत विकास परिषद देवभूमि शाखा काशीपुर द्वारा एक सभागार में आयोजित गुरु वंदन एवं छात्र अभिनंदन एवं राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर शाखा द्वारा काशीपुर क्षेत्र के विभिन्न शिक्षकों जिन्होंने अपने-अपने विषय में अभूतपूर्व कार्य किया है उन्हें सम्मानित किया गया इसी क्रम में बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीटड्ढूट आफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज में पिछले 18 वर्षों से डीन एकेडमिक के पद पर कार्यरत और प्रबंधन एवं…

किसानों के ऊपर हुए लाठी चार्ज की कांग्रेस ने की निंदा एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

काशीपुर। काशीपुर में ब्लॉक और महानगर कांग्रेस ने आज संयुक्त रूप से उपजिलाधिकारी के कार्यालय के समक्ष एसडीएम की अनुपस्थिति में उनके पेशकार को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि जो केंद्र की ओर प्रदेश की सरकार किसानों को अन्नदाता कहती है उन्हीं किसानों के ऊपर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया जा रहा है। कांग्रेसियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि हरिद्वार में आंदोलन के दौरान भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने लाठी चार्ज जैसी घटना को अंजाम दिया…

उत्तराखंड में विधायकों के जागे अरमान, पांच कैबिनेट पद भरने की तैयारी; चर्चाओं में कई नाम

देहरादून। उत्तराखंड की सियासत एक बार फिर गर्माने जा रही है। लंबे समय से कैबिनेट विस्तार का इंतजार कर रहे विधायकों की उम्मीदें अब परवान चढ़ने लगी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य मंत्रिमंडल में खाली चल रहे पांच पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी है। संकेत साफ हैं कि जल्द ही कैबिनेट विस्तार देखने को मिलेगा।राज्य मंत्रिमंडल में फिलहाल पांच सीटें रिक्त हैं। इनमें से चार पद लंबे समय से खाली पड़े हुए हैं, जबकि एक पद पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे…