देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मुख्य सेवक सदन पहुंचे, जहां उन्होंने आईटी सेवाओं से जुड़ी विभिन्न नई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य में डिजिटल सेवाओं के विस्तार और आम जनता की सुविधा के लिए प्रौद्योगिकी के महत्व पर जोर दिया।
Category: उत्तराखंड
14 अगस्त को काशीपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
काशीपुर। 14 अगस्त, 2025 ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर विभाजन की पीड़ा झेल चुके बुजुर्गों और परिवारों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद (नैनीताल-उधमसिंहनगर) अजय भट्ट, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री एवं उधमसिंहनगर प्रभारी मंत्री गणेश जोशी, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा शामिल होंगे। यहां नगर निगम सभागार में विभाजन विभीषिका समारोह के अध्यक्ष महापौर दीपक बाली ने पत्रकार…
उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, अगले सात दिनों के लिए ‘रेड अलर्ट’, देहरादून में स्कूल बंद
देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले सात दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में ‘भारी से बहुत भारी वर्षा’ की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को कुछ स्थानों पर ‘अत्यधिक भारी बारिश’ भी हो सकती है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान व्यक्त किया गया है।भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी और ‘रेड अलर्ट’ जारी होने के बाद राज्य के कई जिलों में एहतियातन…
‘हैलो… मैं पुष्कर सिंह धामी बोल रहा हूं’ — फरियादियों से सीधे फोन पर जुड़कर सीएम ने दिलाया समाधान का भरोसा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जनता की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कई फरियादियों से सीधे फोन पर बात की और उनकी समस्याओं के समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सिंचाई नहर टूटने, भूमि पर अतिक्रमण, बिल्डर द्वारा परेशान किए जाने और सड़क निर्माण जैसी समस्याओं पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया।दून के डोईवाला तहसील के शेरगढ़ निवासी कर्मचंद से फोन पर बात करते हुए सीएम धामी ने कहा— “आपका पत्र मुझे मिल गया है, इसमें सिंचाई नहर टूटने की समस्या का जिक्र है।…
त्योहार ही जोड़ते हैं परिवारों के दिल अतः मिलकर मनाएं: उर्वशी दत्त वाली
काशीपुर। नगर की प्रथम महिला और मेयर की धर्मपत्नी डी – बाली ग्रुप की डायरेक्टर श्रीमती उर्वशी दत्त बाली ने रक्षाबंधन के अवसर पर कहा है कि हमारे त्योहार सिर्फ मिठास और रंगों के लिए नहीं, बल्कि परिवारों के दिलों को जोड़ने के लिए होते हैं। साल भर में हर महीने कोई न कोई त्योहार आता है, ताकि बाज़ारों में रौनक बनी रहे और लोग आपस में मिलते-जुलते रहें। त्योहारों का असली मतलब ही खुशियों का आदान-प्रदान करनाऔर पूरे साल एकता व प्रेम का माहौल बनाए रखना है। उन्होंने कहा…
दून इंटरनेशनल स्कूल की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी की कोशिश, एसटीएफ ने बरेली से तीन साइबर ठग दबोचे
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दून इंटरनेशनल स्कूल की मोबाइल एप हैक कर फर्जी एप के माध्यम से ठगी करने की कोशिश करने वाले तीन साइबर अपराधियों को बरेली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को भ्रामक संदेश भेजकर 4,990 रुपये की राशि जमा करने के लिए उकसाया था।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद रिजवान (निवासी ग्राम मुल्लापुर, पोस्ट रिठौरा, बरेली), सुदामा दिवाकर (निवासी आरके पुरम, बरेली) और मोहम्मद फराज (निवासी बनखाना गुलाब नगर, बरेली) के रूप में हुई है।एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने…
धराली आपदा पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा — मृतकों के परिजनों और मकान गंवाने वालों को मिलेगी 5-5 लाख की सहायता
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव में 5 अगस्त को आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद राहत और पुनर्वास कार्य तेजी से जारी हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आपदा प्रभावितों के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनसे पीड़ित परिवारों को तात्कालिक आर्थिक सहारा मिलेगा।मुख्यमंत्री ने बताया कि आपदा में जिन लोगों के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें 5 लाख रुपये की तत्काल सहायता राशि दी जाएगी। इसी प्रकार, इस आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को भी 5…
जिला पंचायत चुनाव में भाजपा का परचम लहराने की तैयारी, अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की सूची जारी
देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इससे पहले पार्टी 89 में से 63 ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। पार्टी अब शेष नामों की घोषणा जल्द करने जा रही है।इस बीच, लगातार उठ रहे विरोध के स्वर के बावजूद उत्तरकाशी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और वर्तमान सदस्य दीपक बिजल्वाण ने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ चमोली से दौलत बिष्ट समेत कुल 11 निर्दलीय जिला पंचायत…
19 अगस्त से भराड़ीसैंण में होगा मानसून सत्र, लगभग 5000 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में आगामी 19 अगस्त से मानसून सत्र का आगाज़ होगा। इस दौरान प्रदेश सरकार विभिन्न विभागों की वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लगभग पांच हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन में पेश करेगी।शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी से वर्चुअल माध्यम से कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। बैठक की शुरुआत उत्तरकाशी और पौड़ी जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके उपरांत वित्त विभाग ने मानसून सत्र के दौरान अनुपूरक…
“आप मेरे लिए श्रीकृष्ण जैसे हैं…” — धराली में आपदा से प्रभावित महिला ने फाड़ी हुई साड़ी से मुख्यमंत्री धामी को बांधी राखी
उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में आई विनाशकारी आपदा के दौरान एक ऐसा क्षण सामने आया, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर रहे थे, उसी दौरान एक पीड़ित महिला ने अपने आभार और आत्मीयता का अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया।गुजरात के अहमदाबाद से गंगोत्री के दर्शन के लिए आई धनगौरी बरौलिया अपने परिवार सहित इस त्रासदी में फंस गई थीं। लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चलाए गए राहत प्रयासों से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।…
