काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर एवं केवीआर हॉस्पिटल द्वारा पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कोतवाली परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक स्वरूप किशोर सिंह, काशीपुर सीओ प्रभारी प्रशांत कुमार, प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी, एसएसआई नवीन कुमार बुधानी तथा क्लब पदाधिकारियों ने फीता काटकर किया। शिविर में पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा फिजिशियन परामर्श, आंखो की जांच, बीएमडी टेस्ट, ईएनटी एंडोस्कोपी, ब्लड प्रेशर व…
Category: उत्तराखंड
उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, बारिश-बर्फबारी से गर्मी पर ब्रेक, अगले कुछ दिन राहत के आसार
देहरादून। उत्तराखंड में मई महीने के बीच मौसम का बदला हुआ मिजाज लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दे रहा है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और तेज हवाओं के चलते वातावरण में ठंडक बनी हुई है। राजधानी देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुक कर हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है, जो मई महीने के लिहाज…
उत्तराखंड को मिलेंगे 243 नए डॉक्टर, पर्वतीय क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी बड़ी मजबूती
देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में लंबे समय से बनी चिकित्सकों की कमी अब काफी हद तक दूर होने जा रही है। राज्य को जल्द ही 243 नए डॉक्टर मिलने वाले हैं, जिससे सरकारी अस्पतालों और दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से सामान्य ग्रेड चिकित्सा अधिकारियों के 243 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और चयनित अभ्यर्थियों को 14 मई को मुख्यमंत्री सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
द टचवुड स्कूल के अब्दुल रहमान ने वुशु चैंपियनशिप में बढ़ाया मान, जीता सिल्वर मेडल
काशीपुर। वुशु चैंपियनशिप 2026 में द टचवुड स्कूल के छात्र अब्दुल रहमान अख्तर ने 28 किलोग्राम वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। छात्र ने अपने शानदार प्रदर्शन से जिले में स्कूल का नाम रोशन किया। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन रामनगर रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया, जहाँ जिले भर से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, लेकिन अब्दुल रहमान ने पूरे आत्मविश्वास, जोश और दमदार तकनीक के साथ शानदार खेल दिखाकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। अब्दुल रहमान…
विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन
काशीपुर। नगर के एक स्कूल में विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय हेल्थ चेकअप कैंप का शुभारम्भ किया गया। कैंप के प्रथम दिवस में कक्षा 2 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर में केवीआर हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की विभिन्न जांचें की गईं। हेल्थ कैंप में हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने विद्यार्थियों की आंखो, कान, गले, दांत, ऊंचाई, वजन एवं सामान्य स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण किए। इस दौरान…
ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर सीएम धामी का बड़ा बयान, कहा- भारत की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
देहरादून। गढ़ी कैंट स्थित दून सैनिक इंस्टीट्यूट में सोमवार को आयोजित ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और रणनीतिक क्षमता की जमकर सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना ने इस अभियान के माध्यम से दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और सम्मान पर…
पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए स्कूटी से पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी, लोगों को दिया ईंधन संरक्षण का संदेश
देहरादून। उत्तराखंड के कृषि मंत्री Ganesh Joshi ने पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक परिस्थितियों के बीच आमजन को पेट्रोल-डीजल की बचत का संदेश देते हुए एक अनोखी पहल की। गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद उन्होंने अपने शासकीय वाहन का उपयोग नहीं किया और स्कूटी से अपने कैंप कार्यालय पहुंचे। मंत्री की इस पहल को ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के आह्वान पर वर्तमान…
वृद्धा को अपने ही कर रहे प्रताड़ित एसडीएम से लगाई इंसाफ की गुहार
काशीपुर। अपने पुत्रों व पुत्रवधू के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाती एक वृद्धा पिछले काफी समय से परेशान घूम रही है। करीब पंद्रह दिन पहले उसने उपजिलाधिकारी कार्यालय में पत्र सौंपकर इंसाफ की गुहार लगाई, लेकिन कोई नतीजा हासिल नहीं हुआ। बीती 24 अप्रैल को मौहल्ला महेशपुरा निवासी भूरी पत्नि नन्हे सिंह ने उपजिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि उसके दो पुत्र और पुत्रवधू आये दिन उसे परेशान करते हैं और खाने-पीने के लिये कुछ भी नहीं देते हैं। आरोप लगाया कि उसकी सारी जमापूंजी पुत्रों ने आपस…
विधायक ने किया मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त 19 चैकों का वितरण
काशीपुर। मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त राशि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने कारपोर्ट ऑफिस में पात्र लोगों को वितरित की। कुल 4 लाख 65 हजार रूपये राशि के 19 चैकों का वितरण किया। विधायक चीमा ने बताया कि लाभान्वितों में मोहम्मद इरशाद पुत्र स्व- मोहम्मद अहमद निवासी विजयनगर नई बस्ती को 20 हजार, श्रीमती सलमा पत्नी रहिश अली निवासी कचनाल गाजी को 15 हजार, अनीस अहमद पुत्र शौकत हुसैन निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी को 20 हजार, रजिया पत्नी स्व- नसीबुल्ला निवासी महेशपुरा को 20 हजार, किरन देवी पत्नी नन्दराम सिंह…
परिवार की गैर मौजूदगी में अज्ञात चोरों ने घर को बनाया निशाना
काशीपुर। परिवार की गैर मौजूदगी में अज्ञात चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर लाखों रूपये के जेवरात व हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंपी है। कविनगर निवासी सुदीप विश्नोई पुत्र ज्ञानप्रकाश विश्नोई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 8 मई की सुबह परिवार के साथ अपने मौसेरे भाई की शादी में सम्मिलित होने के लिए मुरादाबाद गया था। जब वह आज सुबह घर वापस पहुंचा तो देखा की घर का ताला टूटा हुआ था तथा उसकी माता…
