काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन की एक आम सभा बार एसोसिएशन सभागार में अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसका संचालन उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा ने किया। सभा में बार एसोसिएशन के सचिव यशवंत सिंह चौहान पर कथित हमले की घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया गया।बताया गया कि 1 जुलाई 2026 की शाम सचिव यशवंत सिंह चौहान के साथ अधिवक्ता धर्मेंद्र एवं हरगोविंद द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट और जानलेवा हमला किया गया। इस संबंध में आईटीआई थाने में धर्मेंद्र, हरगोविंद तथा संजय चौधरी के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। घटना के विरोध में आयोजित आम सभा में अधिवक्ताओं ने पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध दर्ज कराया। सभा में उपस्थित अनेक अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपित अधिवक्ताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही बार काउंसिल ऑफ उत्तराखड को भी इस संबंध में पत्र भेजने का प्रस्ताव रखा गया। सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषि अग्रवाल, अंशुमान सिंह, इंदर सिंह, भूपेंद्र गहलोत, आलोक माथुर, नरेंद्र यादव, संदीप सहगल, कश्मीर सिंह, प्रदीप चौहान, उमेश जोशी, अब्दुल सलीम सहित अन्य अधिवक्ताओं ने आरोपित अधिवक्ताओं को बार एसोसिएशन से निलंबित किए जाने की मांग की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने घोषणा की कि सचिव के साथ गंभीर मारपीट के आरोपों के मद्देनजर संबंधित अधिवक्ताओं को प्रारंभिक जांच पूरी होने तक एक सप्ताह के लिए बार एसोसिएशन से निलंबित किया जाता है। साथ ही मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है, जिसे एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, सचिव यशवंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बी-सी- नौटियाल, आय-व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्र, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, कार्यकारिणी सदस्य प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह, कैलाश कुमार, केदार सिंह, प्रीति शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
